Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पैकेज-8 का स्थलीय निरीक्षण अपर मुख्य सचिव ने किया

ब्यूरो 07-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव, गृह, सूचना व मुख्य कार्यपालक अधिकार, यूपीडा ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पैकेज-8 का स्थलीय निरीक्षण व पैकेज 7 व 8 के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कैम्प आफिस पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे परियोजना कासिमाबाद मे ली।

07 नवम्बर 2020 को अपर मुख्य सचिव गृह, सूचना व मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा अवनीश कुमार अवस्थी हवाई मार्ग से राजकीय हेलीकॉप्टर के द्वारा ग्राम बुढ़नपुर तहसील कासिमाबाद में बनाए गए कैंप ऑफिस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे परियोजना पैकेज 7 व 8 पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली।

बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होने प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता कर बताया कि आज पूर्वाचन एक्सप्रेसवे के पैकेज 07 व 08 का रिव्यू किया गया है। पैकेज 07 में मिट्टी के कार्य में प्रगति कम पायी जाने पर जिसमे सम्बन्धित कॉन्ट्रैक्टर से वार्ता प्रगति लाने का निर्देश दिया गया जिस कॉन्ट्रैक्टर द्वारा माह दिसम्बर 2020 तक प्रत्येक दशा में मिट्टी का कार्य पूर्ण करा लेने का आश्वासन भी दिया गया। उन्होने बताया एक दो स्थानो पर रेलवे ओवर ब्रिज के कार्य में प्रगति कम पाये गयी है जिसका पूर्वाचल एक्सप्रेसवे के चीफ इंजीनियर द्वारा एक दो दिनो में इसका स्थलीय निरीक्षण भी किया जायेगा। उन्होने पैकेज 08 मे एक दो स्थानो पर क्रिटिकल कार्य के वजह से प्रगति कम पाये जाने पर कार्य कराते हुए कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिये गये है। उन्होने कहा कि हमारी पूरी कोशिश रहेगी की पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर माह जनवरी 2020 के अन्त तक पूरी तहर आवागमन चालू हो जायेगा तथा माह 01 अप्रैल 2020 तक इस पर टोल टेक्स भी लागू हो जायेगा। उन्होने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जनपद गाजीपुर क्षेत्र का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। जो गाजीपुर के हैदरिया से लखनऊ के चांदसराय तक कुल 340 किलोमीटर लम्बे 6 लेन के पूर्वाचल एक्सप्रेसवे का जनपद गाजीपुर में लगभग 52 किमी का हिस्सा बनाया जा रहा है। उन्होने बताया की पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जनपद गाजीपुर से लखनऊ बाई पास होते हुए आगरा एक्सप्रेस-वे होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे से सीधे दिल्ली तक का सफर तय करेगी। ग़ाज़ीपुर से लखनऊ मात्र 04 घंटो तथा वहां से दिल्ली 05 घण्टे यानि की कुल मिलाकर 09 घण्टो में जनपद गाजीपुर से नई दिल्ली का सफर तय किया जायेगा। इस अवसर पर आलोक टंडन आई.आई. डी.सी, ए सी एस इंडस्ट्रीज आलोक कुमार, जिलाधिकारी गाजीपुर एम पी सिंह, जिला अधिकारी मऊ,यूपीडा से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला कांग्रेस कमेठी की बैठक सम्पन्न
Next: पूर्वाचल एक्सप्रेस वे का निर्माण 62 प्रतिशत पूर्ण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.