Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस की कार्यवाही पर उठाया सवाल

विशेष संवाददाता 07-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। क्षेत्र के तियरी गांव निवासी भाकपा (माले) तीयरी के तीन कार्यकर्ता, किसान महासभा के नेता पांच रतन कुशवाहा, महिला नेत्री श्याम प्यारी और खेत मजदूरों के नेता रामू राम जमानियां पुलिस की अंधेर गर्दी के खिलाफ आमरण अनशन नगर स्थित राम लीला मंच से शनिवार को शुरू किया। इसकी सूचना प्रशासन को पहले ही दे दी गई थी।

अनशन पर बैठे लोगों ने अपने गांव के ही राजस्व के मामलों में पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठाया है। पांच रतन का कहना है लंबी कानूनी लड़ाई के बाद तहसील के राजस्व अधिकारियों ने मेरे खेत पर कब्जा दो साल पहले कराया। लेकिन अभी जमानियां पुलिस ने खेत में लगी धान की फसल को कटवा दिया। जबकि नायब तहसीलदार ने 15 अक्टूबर को मौके पर जाकर पंचनामा लिखवाकर सख्ती से मना किया था। इसी तरह श्याम प्यारी की पट्टे की जमीन को पुलिस ने लॉक डॉउन में पैसे वालों को कब्जा करवा दिया। जबकि इनके साथ के सारे पट्टे दार अपनी जमीनों पर काबिज़ हैं। गांव के दबंग, पोखरी, जिसमें दलितों का पानी निकलता है कब्जा कर लिए हैं और इसमें पानी गिरने से भी रोक दिए थे। भारी आन्दोलन और अधिकारियों के दबाव के चलते गली में भरी गई कई ट्राली ईंट की टुकड़ी को पुलिस ने साफ कराया। आमरण अनशन स्थल पर माले के ब्लॉक सचिव विजई बनवासी ने बताया कि पुलिस ने पूरे क्षेत्र में आतंक कायम कर रखा है और राजस्व के मामलों को जोरजबरदस् ती निपटा कर अपना मामला ठीक कर रही है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर ये मामले तत्काल हल नहीं हुए तो जमानियां का गरीब सामूहिक भूख हड़ताल इन लोगों के साथ शुरू करेगा। माले केन्द्रीय कमेटी सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने अनशनकारियों को माला पहनाकर इस कार्यक्रम को शुरू कराया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आगामी पर्वों को लेकर प्रसासन मुस्तैद
Next: पढ़ाई में आगे रहने के साथ ही निडर और निर्भीक भी बनना होगा,राजीव सिंह

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.