Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रणविजय यादव बने लोहिया वाहिनी विधानसभा महासचिव

ब्यूरो 08-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक रविवार को बंशी बाजार स्थित लोहिया भवन में जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इस दौरान अमित ठाकुर ने कहा कि संघर्ष से सत्ता मिलती है। इस लिए आप लोग संघर्ष करे व पार्टी को मजबूत कर सपा प्रत्याशियों को आगामी स्नातक M L C के चुनाव में आशुतोष सिन्हा व शिक्षक M L C के चुनाव में लाल बिहारी यादव को जिताये ताकि गांव गरीब किसान नौजवान की आवाज सदन तक पहुच सके। वही उन्होंने कहा कि भाजपा राज में सभी तपके के लोग हताश व निराश है। क्यो की इनका कोई सुनने वाला नही है। इस लिए विकास के वास्ते आने वाले चुनाव में अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत बनाये व मायूस चेहरों में खुशहाली लाये व लोहिया वाहिनी के संगठन को मजबूती प्रदान करने पर विचार विमर्श किया गया। वही बोलते हुवे जखनियां विधानसभा अध्यक्ष भानु सिंह यादव ने कहा कि सपा संघर्ष कर के ही गांव गरीब किसान नौजवान बेरोजगारों के हक हुक़ूक़ की लड़ाई लड़ती है और जब सत्ता में आती है तो इनकी आवाज को बुलंद करके उनके लिए विकाश के सभी दरवाजे खोल देती है। यह सरकार जमीन पर नही मुह से विकाश करना चाहती है। वही बैठक में बोलते हुवे प्रमोद यादव ने कहा कि युवाओं के पास एनर्जी है और वह अपनी एनर्जी बुजुर्गों के मार्ग दर्शन में लगाये व आने वाले चुनावों में सपा के प्रत्याशियों को ऐतिहासिक विजय दिलाये। जिससे की सभी तपके के लोगो का सम्पूर्ण विकाश हो सके। क्यो की वर्तमान सरकार को इससे कोई लेना देना नही है। यदि आप लोग आवाम की तरक्की चाहते है तो आने वाले चुनाव में अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत कर गांव गरीब किसानों नौजवानों के एक मात्र नेता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाये। जनता की आवाज को कुचलने का प्रयाश किया जा रहा है जो समाज हित मे नही है। वही कार्यक्रम के अंत मे जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर ने सदर विभानसभा अध्यक्ष पद पर राम भुवाल विन्द व सदर नगर अध्यक्ष पद पर अमीन उदीन सिद्दीकी व जमानियां विधानसभा के महासचिव पद पर रणविजय सिंह यादव को मनोनयन पत्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अश्वनी शुक्ला, अनिल यादव ,संदीप यादव ,रामा शंकर पाल, रमेश यादव, राम भुवाल कश्यप, शिवानंद यादव, ,विकास भारद्वाज ,पंकज यादव ,योगी प्रजापति, रवि चौधरी ,रमेश गोड, जितेंद्र कुमार बिंद आदि लोग मौजूद रहे। संचालन सदीप कुमार सत्या ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ऑनलाईन रोजगार मेला का आयोजन 9 को
Next: श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा की बैठक सम्पन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.