Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सरकारी धन का गबन करने वालों को कत्तई नहीं बख्शा जायेगा-डीएम

ब्यूरो 09-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में 09.11.2020 को राईफल क्लब सभागार में 37 बिन्दु, क्रिटिकल गैप्स, मुख्यमंत्री की घोषणा/विकास कार्याे की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सा, समाज कल्याण, दिव्यांग, प्रोबेशन, कृषि, जल निगम, बेसिक शिक्षा, गन्ना, विद्युत, सहकारिता, आर0ई0एस0, बाल विकास, सिचाई, लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम, आई जी आर एस, आदि विभागो द्वारा करायी जा रही शासन की योजनाओ के विभिन्न कार्याे की विस्तार पूर्वक समीक्षा की गयी।

जिलाधिकारी द्वारा नहरो में टेल तक पानी पहुचाये जाने के सम्बन्ध में पूछने पर बताया गया कि सील्ट सफाई हेतु टेण्डर आमंत्रित किये गये है 15 नवम्बर से कार्य कराते हुए 15 दिसम्बर तक कार्य पूरा कर लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने नहरो मे प्रत्येक दशा मे टेल तक पानी पहुचाने का निर्देश दिया जिससे किसानो को सिचाई करने मे किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने समस्त सरकारी विभागो से अपेक्षा की है कि जिन-जिन विभागो के विद्युत बिल बकाया है वे विभाग विद्युत बिल का भुगतान कर दें धनराशि उपलब्ध न होने पर पत्राचार कर बजट मंगाये। जिन विभागो के विद्युत बकाया बिल का ड्यूज एक करोड़ से उपर का है वो इस माह तक अवश्य भुगतान कर दे अन्यथा अगले माह समीक्षा बैठक के दौरान सम्बन्धित विभागो की जिम्मेवारी तय करते हुए कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी जनपद में 25 नई सड़को के प्रस्ताव जो शासन को भेजा गया था जिसकी स्वीकृति हो गयी है उसकी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया तथा जनपद में जितने भी सड़के बनाने वाली संस्थाए है वे अपने से सम्बन्धित सड़को की मैपिंग अवश्य करा लें। जनपद में कितनी सड़के सही स्थिति मेें है और कितनी खराब स्थिति में है तथा कहां-कहां कार्य कराया जा रहा है उसकी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कृषि अधिकारी द्वारा शोलर पंम्प हेतु कृषक चयन के सम्बन्ध मे बताया गया कि 55 कृषको का चयन कर लिया गया है। जनपद में जितने भी आगनवाड़ी केन्द्रो पर विद्युत कनेक्शन नही किये गये है वहा अविलम्ब विद्युत कनेक्शन कराने का निर्देश दिया। पंचायती राज विभाग की समीक्षा के दौरान जनपद के 1237 ग्रामो में बनाये जाने वाले सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन निर्माण की जानकारी लेने पर 04 स्थानो पर निर्माण कार्य अनारम्भ होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शाम तक सामुदायिक शौचालय एंव पंचायत भवन के सम्बन्ध मे किन-किन स्थानो पर निर्माण कार्य प्रारम्भ है, किन-किन स्थानो पर कार्य शुरू नही हुए है तथा कहा-कहा विवाद की स्थिति है के सम्बन्ध में प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होने समस्त कार्यालयाध्यक्ष को सख्त निर्देश दिया कि जिन लोगो के द्वारा सरकारी धन का गबन किया है उन्हे कत्तई नही बख्शा जायेगा उन्हे चिहिन्त करते हुए उनपर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा नौकरी से बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा। उन्होने सीवर पाईप लाईन में प्रयोग होने वाले ईट की गुणवत्ता ठीक नही होेने की शिकायत पर सम्बन्धित ठेकेदार को चेतावनी देने के साथ गुणवत्ता पूर्ण मैटेरियल्स के प्रयोग पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होने उपस्थित अधिकारियों को आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का ससमय निस्तारण का निर्देश देते हुए सम्बन्धित विभागो में आई जी आर एस पटल पर एक लिपिक सम्वर्ग के कर्मचारी की ड्यूटी लगाने को कहा। बैठक मे उन्होने कायाकल्प योजना, अमृत योजना, प्रधानमंत्री शहरी/ग्रामीण आवास योजना, अवशिष्ठ प्रबन्धन, एंव अन्य विभागो द्वारा संचालित योजनाओ की समीक्षा विस्तार की तथा सरकार की लाभकारी योजनाओ का लाभ प्रत्येक दशा मे किसानो/आमजनमानस को उपलब्ध कराया जाय तथा प्रचार- प्रसार कराते हुए योजनओं की जानकारी दी जाये । बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी जी सी मौर्या, परियोजना निदेशक विजय प्रकाश वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी, दिव्याग कल्याण अधिकारी, डी0एस0ओ0, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, जल निगम, देवकली पम्प कैनाल, अधिशासी अधिकारी नगर पलिका/पंचायत, बी एस ए, एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खबर का असर-अधिकारियों की कुम्भकर्णी निद्रा टूटी
Next: विधान परिषद चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए बैठक 12 को

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.