Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शासन द्वारा आधार प्रमाणीकरण वेरीफिकेशन किये जाने की व्यवस्था प्रदान लागू

ब्यूरो 12-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्कप्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन
पत्र को भरने हेतु आधार प्रमाणीकरण की व्यवस्था लागू की गयी है, जिसमें यदि छात्र-छात्राओं का आधार एवं हाईस्कूल अंकपत्र में अंकित डाटा में (नाम व जन्मतिथि आदि) में विभिन्नता हैं तोें वह छात्रवृत्ति आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने में अवरोध आ रहा है अथवा आवेदन पत्र सबमिट नही हो पा रहा है।

ऐसे छात्रों के आवेदन पत्रो को सबमिट किये जाने हेतु शासन द्वारा आधार प्रमाणीकरण वेरीफिकेशन किये जाने की व्यवस्था प्रदान की गयी है, जिसमे छात्र-छात्रा अपना हाईस्कूल का अंकपत्र एवं आधार छात्रवृत्ति ऑनलाइन रजि0 आवेदन पत्र के साथ अपने सम्बन्धित संस्था पर जमा करेगें। जहॅा से संस्था द्वारा परीक्षण करते हुए इन अभिलेखों को प्रमाणित करतें हुए सूचीबद्ध कर सम्बन्धित विभाग को उपलब्ध कराया जायेगा। वर्तमान में पिछड़ी जाति के पूर्वदशम् 29 एवं दशमोत्तर कक्षाओ में 649 छात्र-छात्राओं का छात्रवृत्ति आवेदन पत्र में आधार प्रमाणीकरण में डाटा भिन्न होने के कारण लम्बित है।
इस सम्बन्ध में जनपद के समस्त पूर्वदशम एवं दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र-ंछात्राओ को सूचित किया है कि जिन छात्र-छात्राओं के आधार एवं हाईस्कूल अंकपत्र में अंकित डाटा में (नाम व जन्मतिथि आदि) विभिन्नता होने के कारण छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन सबमिट नही हो पा रहा है, तो ऐसे छात्र-छात्राएं अपना हाईस्कूल का अंकपत्र एवं आधार छात्रवृत्ति ऑनलाइन रजि0 आवेदन पत्र के साथ अपने सम्बन्धित संस्था पर शीघ्र जमा करें,
तत्पश्चात संस्था द्वारा परीक्षण करते हुए इन अभिलेखों को प्रमाणित करते हुए सूचीबद्ध कर सम्बन्धित विभाग में (पिछड़ी जाति छात्र-छात्राओं हेतु) कार्यालय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, गाजीपुर को उपलब्ध कराये, ताकि छात्रवृत्ति डाटा में आधार प्रमाणीकरण कों ऑनलाइन वेरीफाई किया जा सके और छात्र-छात्राऐं छात्रवृत्ति आवेदन पत्र पूर्ण करते हुए भर सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कलेक्ट्रेट परिसर का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
Next: ऑनलाइन सत्यापित किए जाने की अंतिम तिथि 12 नवंबर तक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.