Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रधानाध्यापक ने अतिथियों को किया सम्मानित

संवाददाता 12-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कंदवा(चन्दौली)। क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार की दोपहर शिक्षक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय में कायाकल्प योजना के तहत हुए कार्यों और मिशन प्रेरणा पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी बरहनी राकेश सिंह ने मिशन प्रेरणा की तीनों हस्तपुस्तिकाओं आधार शिला, ध्यानाकर्षण और शिक्षक संग्रह के विषय वस्तु से संबधित जानकारियां साझा की।एआरपी अनिल पांडेय ने शिक्षकों को विभागीय जानकारियों से अवगत कराया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक बलराम पाठक ने विद्यालय के उन्नयन व विकास कार्यों पर खंड शिक्षाधिकारी बरहनी व ग्राम प्रधान का ध्यान आकर्षित कराया और अतिथियों को अंग वस्त्रम, स्मृति चिन्ह, कलम, डायरी देकर सम्मानित किया। इस दौरान अच्युतानंद त्रिपाठी, महेश्वर सिंह, बांके बिहारी सिंह, मयंक, रिकूं चन्द्र, लकमुद्दीन, मनीषा, रुहिया खातून, शिवमुनी, शिवजन्म यादव आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता अनिल सिंह व संचालन शशि कुमार ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: माता अपने एक पुत्र को राष्ट्रसेवा व दूसरे को राम सेवा में लगाए-गोविंद शास्त्री
Next: सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस ने किया पैदल भ्रमण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.