Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पोस्ट ऑफिस में लेन-देन बंद होने से उपभोक्ता परेशान

संवाददाता 13-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गहमर(गाजीपुर)। पोस्ट ऑफिस में लेन-देन बंद होने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि एशिया के बड़े गांव गहमर की बाजार शाखा के डाकघर का लिंक विगत 12 दिनों से फेल होने के कारण लेनदेन एवं अन्य कार्य पूर्णतया बंद है, जिससे ग्राहकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

शुक्रवार को इस डाकघर से अपने पैसे की निकासी के लिए आए सुनील सिंह, तलूकराजी देवी, सत्यनारायण राजभर, राजेश कुशवाहा, निर्मला उपाध्याय, राघवेंद्र सिंह, शिव मूरत कुशवाहा, लोकमान सिंह आदि ने बताया कि विगत 12 दिन से हम रोज अपने पैसे की निकासी एवं अन्य कार्य के लिए आ रहे हैं और निराश होकर हमें वापस लौटना पड़ रहा है। दीपावली एवं छठ पर्व की हमें खरीदारी करनी है। ऐसे में पैसे की आवश्यकता बहुत अधिक है।रोज हमें दिनभर बैठा कर अगले दिन का आश्वासन दे भगा दिया जाता है। उन्होंने चेताया कि अगर डाक विभाग का यही रवैया रहा तो हम डाक घर पर ताला बंद कर अनशन प्रदर्शन को बाध्य होंगे। इस संबंध में उप डाकपाल ने बताया कि स्टेशन रोड में दूरसंचार का केविल कट जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। वही डाक अधीक्षक गाजीपुर वी के पांडेय का कहना था कि मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। वैसे बीएसएनएल का केवल कटा हुआ है तो मैं क्या कर सकता हूं। आप दूरसंचार विभाग में बात कीजिए। जब लिंग का जाएगा तो कार्य शुरू कर देंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दो दिवसीय जिला स्तरीय कब्बड्डी प्रतियोगिता का किया आयोजन
Next: बुजुर्गों के लिए श्रवण कुमार सा कार्य किए डॉ. विजयश्याम पांडेय

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.