Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राज्य से बाहर जाने वाले क्षेत्र के खिलाड़ी का पूरा खर्च पूर्व मंत्री उठायेगें-मन्नू सिंह

संवाददाता 16-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियाँ। क्षेत्र के ग्राम अभईपुर में यूथ क्लब के सौजन्य से दो दिवसीय गाजीपुर पेफी कबड्डी चैम्पियनशीप प्रतियोगिता का आयोजन 15 व 16 नवम्बर को किया गया। सोमवार को फाइनल प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्यअतिथि पूर्व कैविनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने फीताकाट कर किया। तत्पश्चयात खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया।

फाइनल मैच इमिलिया व डुहिया के बीच खेला गया। डुहिया की टीम ने टॉस जीतकर कोट लेने का फैसला किया। पहले हॉफ में हुडिया की टीम ने फाइनल मुकाबला में दबदबा बना लिया जिसमें डुडिया की टीम ने 17 अंक बनाया व इमिलिया की टीम को 13 अंक पर ही संतोष करना पड़ा। हॉफ के बाद भी डुहिया की टीम का दबदबा बना रहा। बेहद रोचक मुकाबला में डुहिया की टीम 43 अंक प्राप्त किया वही इमिलिया की टीम 20 अंक पर ही संतोष करना पड़ा। डुहिया की टीम ने इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए भारी अंतर से प्रतियोगिता अपने नाम कर लिया। डुहिया की टीम ने अपने खेल प्रदर्शन से दर्शकों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। फाइनल प्रतियोगिता में डुहिया की टीम विजेता तथा इमिलिया की टीम उपविजेता रही। तृतीय स्थान के लिए रामगढ़ व जमानियाँ की टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें बेहतर प्रदर्शन करते हुए रामगढ़ की टीम तृतीय स्थान प्राप्त किया। कमेटी ने मुख्य अतिथि व छात्र संघ के पूर्व महामंत्री विपुल सिंह को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। ग्रामप्रधान अभईपुर बबलू सिंह ने साफा बांध कर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। विजेता टीम व उपविजेता टीम तथा तृतीय स्थान पर रहे रामगढ़ की टीम को मुख्य अतिथि पूर्व कैविनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने ट्राफी व नगद पुरस्कार प्रदान किया। खिलाडियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल से खिलाड़ी की पहचान होती है। छोटे स्तर पर गाँव में हो रहे प्रतियोगिता से प्रतिभा उभर कर सामने आता है, वही प्रतिभा क्षेत्र व देश का नाम रोशन करता है। यह गंधुतालुका क्षेत्र प्रतिभा सम्पन्न है। प्रतिभा को तरासने का कार्य जिस लगन व तन्मयता के साथ इस क्षेत्र के लोग कार्य कर रहे वे सभी लोग बधाई के पात्र है। क्षेत्र का कोई भी खिलाड़ी राज्य से बाहर खेलने जाता है तो उसका पूरा खर्चा पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह उठायेगे। उक्त मौके पर ग्राम प्रधान अभईपुर बबलू सिंह, ग्राम प्रधान महली बबलू यादव, प्रधानाचार्य पुष्पेन्द्र सिंह, महेश सिंह गौतम, तुमनाथ तिवारी, राजेन्द्र सिंह, शेषनाथ सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, आलोक सिंह, बिपुल सिंह, नयनप्रकाश सिंह, शुभम सिंह, मारकण्डे सिंह, अमरेंद्र सिंह बबलू, लक्ष्मण शर्मा, अजित गुप्ता, उमेश वर्मा, सुमित कुंमार, आनंद कुमार, मोहित गुप्ता, मदन यादव, वसीम। खाँ, संस्कार सिंह आदि लोग मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका पिन्टू यादव, डॉ० रमेश सिंह तथा कमेन्ट्री विराज सिंह ने निभाई। विशेष आभार सचिव बलबीर सिंह व विकाश सिंह ने प्रगट किया।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नाले में डूबने से मौत
Next: वाहन चालकों मे मचा हड़कंप, यातायात व जमानियां पुलिस ने काटा चालान, तीन वाहन सीज

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.