Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भारी वाहन प्रतिबन्धित, छोटे वाहनों का होगा आवागमन

ब्यूरो 17-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। मंगला प्रसाद सिंह जिलाधिकारी गाजीपुर ने निर्देशित किया है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, वाराणसी के
पत्र के निर्देश पर वीर अब्दुल हमीद सेतु के दो स्पैम के बीच में मानक से अधिक गैप होने के फलस्वरूप उसकी मरम्मत हेतु सभी प्रकार वाहनों के आवागमन को पूर्णतया बन्द कर दिया गया था।

परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, वाराणसी ने अवगत कराया है कि उक्त सेतु की मरम्मत यद्यपि करा दिया गया है, किन्तु एक सप्ताह तक भारी वाहनो जैसे-बस, ट्रक
आदि का आवागमन प्रतिबन्धित किया जाना आवश्यक है। अन्यथा पुल के पुनः क्षतिग्रस्त होने की सम्भावना बनी रहेगी। इस अवधि में पुल की क्षमता का आकलन एन0एच0ए0आई0 द्वारा किया जायेगा। तदोपरान्त भारी वाहनों के आवागमन के सम्बन्ध में निर्णय लिया जा सकेगा। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि वीर अब्दुल हमीद सेतु पर 20.11.2020 तक भारी वाहनों जैसे-बस, ट्रक आदि का आवागमन पूर्ववत प्रतिबन्धित रहेगा। मात्र छोटे वाहन जैसे 04 पहिया, 03 पहिया और 02 पहिया वाहनों का आवागमन हेागा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला स्तरीय स्थाई समिति की बैठक की तिथि में हुआ परिर्वतन
Next: लोक कलाकारों को संस्कृति विभाग से जोड़ने के उद्देश्य से लिंक शुरू

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.