Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नाबालिक के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म

ब्यूरो 20-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियाँ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की दोपहर एक 8 साल की नाबालिक के साथ पड़ोस के किशोर ने दुष्कर्म कि घटना को अंजाम दिया। जिसकी सूचना कोतवाली में दी गयी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिक बालिका को कोतवाली ले आयी और पूछताछ के बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी।

नाबालिक बालिका के परिजनों ने बताया कि घर के सभी लोग खेत पर धान कि कटाई करने गये थे और नाबालिक बालिका घर पर अकेली खेल रही थी। मौका देख पड़ोस का किशोर घर में दाखिल हो गया और नाबालिक को बहला फुसला कर उसके साथ गलत कार्य करने लगा। बालिका ने जब खेलने जाने के लिए कहा तो उसे बहला कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे डरा कर आराम से चला गया। परिजन जब घर लौटे तो नाबालिक बालिका बदहवास हालत में पड़ी थी। जिस पर परिजनों ने बालिका को संभाला। जिस पर बालिका फफक कर रो पड़ी और आप बीती परिजनों से बतायी। जिस पर पहले तो परिजनों ने समाज के डर से संकोच किया लेकिन फिर चुप्पी तोड़ी ओर घटना कि सूचना पुलिस को दी। जिसके कुछ देर बाद परिजन खुद ही नाबालिक को लेकर कोतवाली पहुंच गये और घटना के बारे में कोतवाल को लिखित तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने नाबालिक से पुछताछ के बाद बदहवास बालिका को जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। बालिका के परिजनों द्वारा तहरी मिली है। मामले कि जांच कर किशोर कि गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रस्तावित परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित
Next: ब्राह्मण जन सेवा मंच ने निःशुल्क मास्क का किया वितरण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.