Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पीएमपीएम स्वानिधि योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 21-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) राजेश कुमार सिंह की
अध्यक्षता में पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वानिधि) योजना की समीक्षा बैठक रायफल क्लब सभागार गाजीपुर में सम्पन्न हुई।

बैठक में समीक्षा के दौरान बताया गया कि पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वानिधि) योजना के अन्तर्गत जनपद गाजीपुर में 21.11.2020 तक 3003 पथ-विक्रेताओं के आवेदन प्राप्त हुये है, जिसमें से 1905 पथ-विक्रेताओं को बैंको द्वारा ऋण वितरित किया जा चुका है। बैठक में उन्होने सभी बैंकर्स को प्राप्त आवेदन के सापेक्ष शत्-प्रतिशत ऋण वितरित किये जाने के निर्देश दिये तथा समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर निकायों के द्वारा पथ-विक्रेताओं को बैंक तक पहुचाने के लिए आदेशित भी किया। उन्होने बताया कि पीएम स्ट्रीक वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वानिधि) योजना में 10000.00 रू0(दस हजार) ऋण के रूप में पथ-विक्रेताओं को उपलब्ध कराया जाना है, जिससे वे अपना व्यापार पुनः सुचार रूप से संचालित कर सके। बैठक में राम सिंह राही, परियोजना अधिकारी, डूडा, सूरजकान्त जिला अग्रणी बैंक
प्रबंधक, नोडल अधिकारी बैंकर्स, समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर निकाय, गाजीपुर, हरे राम तिवारी, शहर मिशन प्रबंधक, डूडा, तनवीर आलम, श्रीनारायण तिवारी, सामुदायिक आयोजक, डूडा इत्यादि उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दूसरे दल के नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
Next: 100 कुंतल से अधिक धान विक्रय करने वाले किसानों का सत्यापन आवश्यक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.