Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

100 कुंतल से अधिक धान विक्रय करने वाले किसानों का सत्यापन आवश्यक

ब्यूरो 21-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में खरीफ विपरण वर्ष 2020-21 में मूल्य समर्थन योजना अंतर्गत गतिमान धान खरीद की समीक्षा बैठक राईफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ।

बैठक में समस्त क्रय संस्थाओ के जिला प्रबंधक / जनपद प्रभारी, समस्त क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, समस्त धान क्रय केंद्र प्रभारी के साथ बैठक कर धान खरीद के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी। बैठक में उन्होने केंद्रों पर खरीद कम होने पर गहरा रोष व्यक्त करते हैं निर्देश दिया कि समस्त क्रय केंद्र समय से खुले तथा केन्द्रो पर नियत समय पूर्वाहन 9 बजे से सायं 5 बजे तक केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे। केंद्रों पर पारदर्शिता के साथ नियमित धान खरीद करते हुए केंद्र को आवंटित लक्ष्य की प्राप्ति कराना सुनिश्चित करें । किसी भी केंद्र पर बिचौलियों/ दलाल सक्रिय न होने पाये अन्यथा की स्थिति में केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।यदि महिला के नाम पर पंजीकरण है तथा महिला स्वयं धान
बेचने केंद्र पर आती है तो बिना नंबर के ही उसको वरीयता के आधार पर उनका धान क्रय किया जाये। प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को लघु एवं सीमांत कृषकों की खरीद हेतु दिन आरक्षित हैं। मूल्य समर्थन योजना का लाभ अधिकाधिक किसानों तक पहुंचाने के लिए छोटे किसानों की खरीद वरियता के आधार पर किया जाये। 100 कुंतल से अधिक धान विक्रय करने वाले किसानों का सत्यापन उप जिलाधिकारी द्वारा अवश्य किया जाये। केंद्रों पर बड़े काश्तकार के धान की खरीद इस प्रकार किया जाए कि छोटे किसानों का हित प्रभावित ना हो। बड़े किसान की तौल चरणबद्ध तरीके से एकाधिक दिनों में की जाए तथा छोटे किसानों की तौल उसी साथ-साथ उसी दिन कर लिया जाये। उन्होने निर्देश
दिया कि किसानों के साथ संवेदनशीलता पूर्वक व्यवहार करें तथा उनकी समस्याओं को दूर करते हुए उनकी धान खरीद करें। जिलाधिकारी ने कहा कि कृषक हित में जनपद के समस्त धान क्रय केंद्रों का राजस्व ग्रामो से सम्बद्धीकण जनपद स्तर पर मुक्त कर दिया गया है। किसान भाई अपनी सुविधा के अनुसार नजदीकी केंद्र पर अपना धान विक्रय कर सकते हैं। बैठक में जिलाधिकारी अनुपस्थित 4 नोडल अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया। धान क्रय प्रगति के के नियमित अनुसरण एवं प्राप्त शिकायतों के अनुरक्षण हेतु जिलाधिकारी द्वारा  चंद्रभान पांडे क्षेत्रीय विपणन अधिकारी तहसील कासिमाबाद को पर्यवेक्षणीय अधिकारी नामित करते हुए जनपद स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष में धान खरीद कंट्रोल रूम नं0 0548-2226005 स्थापित किया गया है। रविवार एवं राजपत्रित अवकाश के दिनों को छोड़कर कंट्रोल रूम प्रतिदिन पूर्वान्ह 8 बजे से शाम 6 बजे तक क्रियाशील रहेगा। किसान भाई धान खरीद के संबंध में अपनी समस्या हेतु इस नंबर पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही जिला खरीद अधिकारी गाजीपुर मोबाइल नंबर 9454417648 एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी गाजीपुर मोबाइल नंबर 8004862429 पर सम्पर्क स्थापित कर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 राजेश कुमार सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी गाजीपुर एवं डिपो प्रबंधक, भारतीय खाद्य निगम,गाजीपुर उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पीएमपीएम स्वानिधि योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Next: भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन महाराज का जन्मोत्सव हर्षोउल्लास से मना

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.