Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत होकर सात सूत्रीय मांग को लेकर धरना – प्रदर्शन पर बैठे

संवाददाता 23-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां (गाजीपुर) : स्थानीय तहसील परिसर में सोमवार की पूर्वाह्न 11 बजे से बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत होकर सात सूत्रीय मांग को लेकर धरना – प्रदर्शन पर बैठे।

एसोसिएशन के अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व में दिए गए सात सूत्रीय मांग पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने को लेकर धरना प्रदर्शन को हम लोग बाध्य हुए है।अगर आगामी 26 नवंबर तक मांगो को पूरा नहीं किया गया तो हम लोग 27 नवंबर को सड़क पर उतर जायेंगे।बताया कि सात सूत्रीय मांगों में तहसीलदार पेशकार शैलेंद्र यादव के खिलाफ कार्यवाही कर पटल से हटाने ,आदेश में लंबित पत्रावलियों में समय से आदेश पारित करने व कार्यालयों में व्यापत अनियमितता पर अंकुश लगाने ,आदेश का अनुपालन एक सप्ताह के अंदर अभिलेखों से कराने व उपजिलाधिकारि से जनता दर्शन में बैठक कर सुनवाई करने की मांग की।इसके अलावा प्रस्ताव की प्रतिलिपि आयुक्त वाराणसी मंडल,राजस्वपरिषद लखनऊ, जिलाधिकारी,उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को भी भेंजा गया हैं।प्रदर्शन में मेराज हसन,ज्ञान सागर श्रीवास्तव, फैसल होदा, प्रेम शंकर तिवारी,घनश्याम सिंह,उदय नारायण सिंह,बृजेश,सुरेंद्र प्रसाद,राजवंश सिंह,रामजी राय, नंदकिशोर राय, श्रवण कुमार आदि अधिवक्ता रहे।संचालन राम जी राय ने किया।इधर एसडीएम शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहसीलदार पेशकार के हटाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेंजा गया है।तहसील में कर्मचारियों की कमी हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बिचौलियों से धान की खरीद हुई तो किसान आंदोलन के लिए होगे बाध्य-नागेन्द्र सिंह मंटू
Next: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह हेतु आवेदन आमंत्रित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.