Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शादी एवं अन्य कार्यक्रमों में 100 से ज्यादा व्यक्ति नहीं लेगे भाग

ब्यूरो 23-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। शासन के निर्देशों के संबंध मे गृह मंत्रालय, भारत सरकार के अनुपालन में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए अब किसी भी समारोह में अधिकतम 100 व्यक्ति ही भाग ले सकेंगे।

शासन के इस निर्देश का अनुपालन को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए जनपद वासियो का आह्वान किया है कि जनपद मे कोरोना के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए शासन के निर्देशों के अनुपालन में अब किसी भी समारोह, शादी एवं अन्य कार्यक्रमों में 100 से ज्यादा व्यक्ति भाग नहीं ले सकेंगे। जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों से आयोजित होने वाले सभी प्रकार के समारोह शादी विवाह तथा अन्य कार्यक्रम आउटडोर एवं इंन्डोर सभी कार्यक्रमों में 100 से ज्यादा व्यक्ति भाग नहीं लेंने का आग्रह किया है। शासन द्वारा कोरोना के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसका उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश देते हुए कहा है कि सभी प्रशासनिक एवं अन्य संबंधित अधिकारी गण अपने अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले सभी प्रकार के समारोह शादी विवाह एवं अन्य कार्यक्रम में यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी कार्यक्रम में 100 से ज्यादा व्यक्ति भाग न ले सकें। इसके संबंध में अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित किया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गुणवत्तापूर्ण मैटेरियल प्रयोग करने का डीएम ने दिया निर्देश
Next: नागरीक उड्डयन मंत्री का जनपद आगमन 26 को

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.