Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विशेष संरक्षित पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बरतने पर होगी कार्यवाई

ब्यूरो 27-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। स्थानीय तहसील सभगार में गुरुवार को तहसीलदार आलोक कुमार ने निर्वाचन आयोग के विशेष संरक्षित पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम के तहत जमानियां, जंगीपुर व आंशिक मोहम्मदाबाद के बीएलओं व सुपरवाइजरो के साथ तीन पालियों में बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। कहा कि कार्य में लापरवाही बरती गई तो कारवाई की जायेगी।

तहसीलदार आलोक कुमार ने कहा कि बीते 17 नवंबर से शुरू विशेष संरक्षित पुनरीक्षण अभियान को 15 दिसंबर तक बीएलओ घर घर जाकर सर्वे करेंगे। एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले मतदाताओं का नाम अगर मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है तो उनका फार्म संख्या 6 भर कर नाम शामिल करें। साथ ही प्रत्येक मतदाताओं का मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी भी रजिस्टर में दर्ज करे।यदि कोई मतदाता मृतक हो या लड़की शादी शुदा हो उसके लिए प्रारूप 7 भर उनका मतदाता सूची से हटा दे तथा मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि के लिए प्रारूप 8 भरवाकर संसोधन करें।वही 28 नवंबर 5 व 13 दिसंबर को समस्त बूथ लेवल अधिकारी अपने अपने बूथों पर बैठेंगे मतदाता सूची संबंधित कार्य करेंगे और ग्राम सभा में सार्वजनिक स्थान पर मतदाता सूची पढ़ी जायेगी। चेताया कि अगर इस कार्य में लापरवाही बरती गई तो कारवाई की जायेगी। बैठक में रामविलास ,राहुल आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आलमारी तोड़कर चेक बुक,पास बुक तथा रजिस्ट्रेशन की धनराशि चोरी
Next: कार्यकर्ताओं से संगठित होकर कार्य करने का कैबिनेट मंत्री ने किया आह्वान

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.