Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दो दिवसीय राज्य स्तरीय ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ रंगारंग आगाज

संवाददाता 27-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कंदवा(चन्दाैली)। क्षेत्र के कम्हरिया गांव स्थित एसपी रोलैण्ड मिलिट्री स्कूल के मैदान पर बृहस्पतिवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन रंगारंग आगाज हुआ।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता महेन्द्र सिंह ने फीता काटकर किया।आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।प्रतियोगिता में करीब दो सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि अनुशासन और समर्पण खेल को जीत की ओर ले जाते हैं। जब कोई प्रतियोगिता होती है तो सभी खिलाड़ियों की इच्छा होती है कि हम जीते और अपना नाम रोशन करें,लेकिन एक खिलाड़ी जीतता है और एक पराजित होता है। लेकिन जब हम हारते हैं तो अपने खेल की समीक्षा अवश्य करना चाहिए।प्रतियोगिता में 100 मीटर बालिका वर्ग में वैशाली यादव जमुनीपुर चन्दौली प्रथम,नीतू यादव मिर्जापुर द्वितीय और किसान इण्टर कालेज बरहनी की छात्रा मीनू यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग के 400 मीटर दौड़ में प्रिया मौर्या प्रीतमपुर चन्दौली ने प्रथम, सुमन सोनभद्र ने द्वितीय व वैशाली यादव जमुनीपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग के 800 मीटर दौड़ में प्रिया मौर्या प्रीतमपुर ने प्रथम, सोनाली निषाद परासी कला द्वितीय और गुंजा मौर्या मंगरदहा सोनभद्र ने तृतीय स्थान हासिल किया।वहीं बालक वर्ग के 800 मीटर में बाबूलाल राजभर ने प्रथम, नीरज यादव तियरा शहाबगंज ने द्वितीय और दिनेश यादव चौबेपुर वाराणसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।बालिकाओं के 1500 मीटर दौड़ में सोनाली निषाद परासी कला ने प्रथम, गुंजा मौर्या सोनभद्र दूसरे और कविता यादव कांटा चन्दौली तीसरे स्थान पर रही।वहीं पुरुष वर्ग के 1500 मीटर की दौड़ में बाबूलाल सोनभद्र पहले,नीरज यादव तियरा शहाबगंज दूसरे और वाराणसी के दिनेश यादव तीसरे स्थान पर रहे।प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन हजार मीटर,100 मीटर,200 मीटर पुरुष वर्ग,लांग जम्प और ट्रिपल जम्प में खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। इस अवसर पर विजय शंकर सिंह, डॉ विजय नारायण वर्मा, डॉ भारत भूषण सिंह, सुरेंद्र सिंह, डॉ जयकुमार सिंह, पवन सिंह जनसेवक, मुन्ना पांडेय, अखिलेश यादव, गोपाल सिंह आदि लोग रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पराली जलाने पर लगेगा जुर्माना
Next: किसानों को समितियों से उर्वरक मिलने की संभावना बढ़ी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.