Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नियुक्ति पत्र मिलने पर 147 शिक्षकों के चेहरों पर खिली मुस्कान

संवाददाता 05-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में लंबे समय बाद नियुक्ति पत्र मिलने पर 147 शिक्षकों के चेहरों पर मुस्कान खिल गई। शनिवार को ब्लाक संसाधन केन्द्र पर आयोजित नवनियुक्त सहायक अध्यापकों का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि विधायक सुनीता सिंह ने कार्यक्रम कि शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। जिसके बाद उन्होंने एक एक कर सभी नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया और नवनियुक्त शिक्षकों और उनके परिवार को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की बात कही। उपजिलाधिकारी शैलेेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि अध्यापक बच्चों को मूर्तिकार की तरह तराशते हैं और ये बच्चे ही देश के भविष्य है। जिसको सवारने कि जिम्मेदारी आप शिक्षकों की है। नवनियुक्त शिक्षक भी उसमें योगदान करें। प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर सिह ने कहा कि कुल 156 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को वितरीत किया जाना था। जिसमें से 147 का ही उपस्थित हुए थे। शेष बचे हुए अध्यापकों को नियुक्ति पत्र विकस भवन से प्राप्त होगी। इस अवसर पर बीडीओ हरीनरायण, शिव शंकर सिंह‚ ओम प्रकाश सिंह‚ अजय यादव‚ मनीष सिंह‚ धर्मराज सिंह‚ सुनील कुमार‚ गोरख नाथ सिंह‚ अरविन्द सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एम एल सी चुनाव मे भाजपा के गढ़ मे सपा का परचम
Next: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 दिसम्बर को

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.