Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 दिसम्बर को

ब्यूरो 05-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल
जज (वरिष्ठ संवर्ग) घनश्याम शुक्ला ने बताया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन रामेश्वर, जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय, गाजीपुर व वाह्य न्यायालय सैदपुर व मुहम्मदाबाद के साथ-साथ अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में 12.12.2020 दिन शनिवार को किया जायेगा।

पूर्व की भॉति राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा निर्देशित प्रकरण यथा उत्तराधिकार प्रमाण पत्र संबंधी, छोटे व लघु
दाण्डिक वाद, परिवारिक वाद, धारा-138 एन.आई.एक्ट, स्टाम्प वाद/पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, बाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी के वाद आदि का निस्तारण किया जायेगा। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्राप्त पत्र के आलोक में सुधी वादकारी अतिशीघ्र विभिन्न न्यायालयों व प्रतिष्ठानों में लंबित अपने-अपने प्रकरणों को गैर पारम्परिक व सुलह- समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से परिपक्व कराकर प्रस्तावित उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत मे निस्तारित करावें। ताकि आमजन को अधिक से अधिक लाभान्वित करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत 12.12.2020 को सफल बनाया जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नियुक्ति पत्र मिलने पर 147 शिक्षकों के चेहरों पर खिली मुस्कान
Next: नव नियुक्त सहायक अध्यापको को नियुक्ति पत्र का हुआ वितरित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.