Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ऋण जमानुपात की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 06-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिला सलाहकार समिति ( डी.सी.सी. ) , जिला स्तरीय समीक्षा समिति ( डी.एल.आर.सी.) एवं ऋण जमानुपात की त्रैमासिक बैठक 05 दिसम्बर 2020 को अपरान्ह 3.00 बजे राइफल क्लब में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षा में सम्पन्न हुई।

बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, , डीडीएम नाबार्ड गाजीपुर , अग्रणी जिला प्रबन्धक गाजीपुर और विभिन्न बैंक एवं विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहें। जिलाधिकारी बैठक में विभिन्न योजनाओं जैसे पीएमईजीपी, ओडीओपी , मुख्यमंत्री युवा स्व रोजगार योजना, पीएम स्वनिधि मुख्यमंत्री ग्रामउद्योग रोजगार योजना प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ऋण जमानुपात, एसएचजी जेएलजी, किसान क्रेडिट कार्ड, पं0दीन दयाल राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना, दीन दयाल राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना, स्टैंड अप इंडिया, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना की बैंकवार गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिन बैंकों का प्रगति खराब थी उन सभी को जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अगली बैठक तक अपनी प्रगति में सुधार लाएँ। जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबन्धक को विभिन्न योजनाओं की प्रभावी अनुश्रवण करने तथा बैंकर्स की नियमित समीक्षा बैठक करने का निर्देश दिए। बैठक में उन्होने पीएलपी 2021-2022 पुस्तिका का अनावरण भी किया जिसके आधार पर गाजीपुर जनपद की वर्ष 2021-2022 हेतु वार्षिक ऋण योजना तैयार की जाएगी ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नियम विरूद्ध भवन निर्माण पर प्रशासन का चला बुल्डोजर
Next: सपा नेताओं को पुलिस ने घर से उठाया

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.