Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सपा नेताओं को पुलिस ने घर से उठाया

संवाददाता 07-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  के द्वारा किसान आंदोलन को समर्थन देने के आह्वाहन पर 7 दिसम्बर को सभी विधानसभा क्षेत्रों में किसानों को पदयात्रा करने का दिशा निर्देश जारी किया गया है।

जिसको देखते हुए प्रशासन अलर्ट है कि सपा के कार्यकर्ता या किसान किसी भी तरह पदयात्रा न निकाल सके। सपा नेता पद यात्रा में मगरखाई जाने के लिए  निकल ही रहे थे कि नगसर थानाध्यक्ष अवधेश प्रसाद सिंह ने जमानियां विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव सहित नगर अध्यक्ष इमरान खाँ उर्फ सद्दाम, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अम्बरीष यादव, रामचीज यादव, रजनीकांत यादव, अभिषेक यादव आदि लोगो को उनके घर बहादुरपुर में ही हाउस अरेस्ट करते हुए घर में ही कैद कर लिया। जिससे सपाइयों में रोष व्याप्त है। वही पुलिस ने विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, नगर अध्यक्ष इमरान खाँ उर्फ सद्दाम व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अम्बरीष यादव को अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने ले आयी। सपा नेताओं के गिरफ्तारी कि जानकारी होने पर ब्लाक अध्यक्ष रजनीश यादव, पंकज यादव, संजय कन्नौजिया, टुन्ना यादव, दीपक यादव, शम्भू यादव, प्रदीप यादव, राजू यादव, विजय आदि लोग भी थाने पहुचे। सभी सपा नेताओं को शाम साढ़े पाँच बजे के करीब मुचलका भर कर छोड़ दिया गया। इस आश्य कि जानकारी मिडिया प्रभारी प्रमोद यादव ने दी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ऋण जमानुपात की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न
Next: अपरिहार्य कारणो से स्थगित बैठक 10 को

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.