Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोरोना काल में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें गर्भवती

ब्यूरो 08-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में कई तरह के बदलाव होते हैं। इस कारण उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी असर पड़ता है । देखभाल एवं खानपान में ध्यान न देने से स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ सकता है । अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व परिवार कल्याण के नोडल अधिकारी डॉ के के वर्मा ने बताया कि गर्भवती को हर माह की नौ तारीख को मनाए जाने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस में स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराना चाहिए । वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुये गर्भावस्था में स्वास्थ्य देखभाल बेहद जरूरी है । डॉ वर्मा ने कहा कि कोरोना काल में गर्भवती की चिंता बढ़ गई है । अभी इस बात को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है कि गर्भवती में आम लोगों के मुकाबले कोरोना वायरस का खतरा ज्यादा है या नहीं ।

एसीएमओ डॉ प्रगति कुमार ने बताया कि जिला महिला चिकित्सालय सहित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के समस्त प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में हर माह की नौ तारीख को दिवस पर गर्भवती की प्रसव पूर्व सभी जाँचें निःशुल्क की जाती है । इस दौरान पहली बार गर्भवती हुई लाभार्थियों को चिन्हित करके प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ भी दिलाया जाता है । उन्होंने बताया कि गर्भवती को खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है । वह अपने खाने में हरी सब्जियां, दूध, फल और दाल आदि शामिल करें । अच्छे से अच्छा खाएं और स्वस्थ रहें। उन्होने कहा कि गर्भावस्था के दौरान महिलाएं बहुत से मानसिक और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से गुजरती हैं लेकिन इस वक्त मानसिक रूप से बहुत अधिक मजबूत होने की जरूरत है, क्योंकि एक मां की सेहत के साथ ही उनके गर्भ में पल रहे बच्चे पर उनके मनोभावों का बहुत अधिक असर होता है । परिवार के अन्य सदस्य गर्भवती को मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत करने में मदद करें ।
कोरोना से ऐसे बचें
कोरोना काल में गर्भवती को कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए । खांसी के दौरान अपने मुंह को ढक कर रखें, टिशू न होने पर खांसी के समय अपने हाथ की बाजू से मुंह ढकें । बीमार लोगों से बिल्कुल भी न मिलें । भीड़ वाली जगहों पर न जाएं ।
व्यायाम
दिन में कम से कम 30 मिनट योगा जरूर करें । इसके साथ ही हल्का-फुल्का व्यायाम भी कर सकती हैं । ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं हर दिन कम से कम 7 से 8 गिलास पानी जरूर पिएं ताकि शरीर हाइड्रेट रहे । पानी को उबालकर पिएं । अपने दैनिक कार्यों का खास ध्यान रखें । कोई भारी वस्तु न उठाएँ । समय पर सोएं और समय पर उठे कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित पत्रक उपजिलाधिकारी को सौंप नई कृषि बिल का जताया विरोध
Next: सपाइयों ने पद यात्रा निकाल किया बिरोध प्रदर्शन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.