Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नई दवा से होगा एचआईवी-एड्स का इलाज

ब्यूरो 09-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस (एचआईवी) के मरीजों को अब और बेहतर इलाज मिल सकेगा । इसके लिए शासन ने इलाज के प्रोटोकॉल में नई दवा को शामिल किया है । नए मरीजों के साथ ही पुराने मरीजों को भी यह दवा दी जाएगी । नेशनल कंट्रोल एड्स सोसाइटी की ओर से जिले के एआरटी सेंटरों पर यह दवा भेज दी गई है । अब तत्काल प्रभाव से मरीजों को नई दवा दी जाएगी ।

जिला एचआईवी/एड्स एवं क्षय रोग अधिकारी डॉ के के वर्मा ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देशों के तहत प्रोटोकॉल में नई दवा को शामिल किया गया है। दिशा-निर्देशों के अनुसार यह दवा एचआईवी के वायरस पर अधिक तेज और असरकारक है । इससे शरीर में वायरस का असर जल्दी कम होता है । वहीं इसके साइड इफेक्ट भी नहीं होंगे । अभी तक इलाज में जो दवाएं दी जातीं थीं, उनमें से अब एक दवा को हटा दिया गया है ।

यह होगा फायदा
डॉ. वर्मा ने बताया कि एड्स के मरीजों के लिए प्रोटोकॉल में शामिल नई दवा की सबसे बड़ी खूबी यह है कि किसी भी समय इसका सेवन किया जा सकता है । हटाई गई दवा के लिए समय रात को सोने से पहले निर्धारित था, जिसकी वजह से कई बार मरीज यह दवा खाना भूल जाते थे और ड्रग रेजिस्टेंस की समस्या बढ़ जाती थी। वहीं इस दवा के साइड इफेक्ट भी सामने आ रहे थे। इसमें मरीजों में घबराहट, नींद आना, गफलत बनी रहना जैसे लक्षण बने रहते थे । इन परिणामों को देखते हुए प्रोटोकॉल में नई दवा को शामिल किया गया है।

पुराने मरीजों को भी मिलेगी नयी दवा

शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार मरीजों को तय दवा दी जाएगी । एड्स को लेकर लोगों में जागरूकता कम है । सही समय पर इलाज करवाकर वायरस को शरीर में बढ़ने से रोका जा सकता है । अब नये मरीजों के साथ पुराने मरीजों को भी यह दवा दी जाएगी ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: घर से नाराज किशोरी ने पक्के पुल से गंगा मे लगाई छलांग
Next: दुल्हन दूल्हा की कार दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बची

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.