Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मानवाधिकार दिवस मनाया

संवाददाता 10-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरूवार को मानवाधिकार दिवस मनाया गया। जिसमें मानव से संबोधित अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनीतिशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ. मदन गोपाल सिन्हा ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रमों की सख्त जरूरत है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही कोविड़ 19 महामारी से बचते हुए हमें मानव अधिकारों की भी सुरक्षा करनी है। उन्होंने विश्व स्तर पर इसके प्रारम्भ से लेकर आज की परिस्थिति में इसके विभिन्न पक्षों पर विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.शरद कुमार ने कहा कि हमें मानवीय सेवा सरोकार को जिंदा रखना होगा इससे मानव जीवन तो सुखमय बनेगा ही मानवाधिकारों को भी संरक्षित किया जा सकेगा।राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने किया।उन्होंने संगोष्ठी कक्ष में उपस्थित सभी खासो आम को मानवाधिकार शपथ दिलवाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के आई. क्यू.ए.सी.प्रभारी डॉ.अरुण कुमार, डॉ.मातेश्वरी प्रसाद सिंह, राम लखन यादव, सुनील कुमार चौधरी, बिपिन कुमार, अखिलेश कुमार जायसवाल, सुनील कुमार चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ब्लाक परिसर में सहायक उपकरण शिविर कार्यक्रम मे 116 दिव्यांगजनाें को उपकरण वितरण किया गया
Next: चौपाल योजना का हुआ शुभारम्भ

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.