Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 10-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में राइफल क्लब सभागार में 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने आवास विकास, राजकीय निर्माण निगम बलिया,वाराणसी,भदोही, सी एन डी एस जल निगम, लोक निर्माण विभाग, यू पी सिडको, प्रोजेक्ट कार्पोरेशन वाराणसी, आजमगढ़, आर ई एस, लैकफेड कार्यदायी संस्थाओ द्वारा कराये जा रहे कार्यो की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने आवास विकास परिषद को अग्नी शमन सैदपुर, मो0बाद में धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद भी कार्य मे कम प्रगति तथा पिछले बैठक में ही फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने के निर्देश की अवहेलना करने पर चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश दिया।राजकीय निर्माण निगम वाराणसी के प्रोजेक्ट मैनेजर के बैठक मे अनुपस्थित होने तथा जिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन ट्रामा सेन्टर जो अक्टूबर 2020 तक पूर्ण किया जाना था अभी तक पूर्ण न होने, इसके अतिरिक्त तहसील सेवराई/कासिमाबाद में आवासीय भवन निर्माण मे धनराशि उपलब्ध होने पर भी 50 प्रतिशत ही कार्य पूर्ण होने की स्थिति में नाराजगी व्यक्त की। यू पी सिडको के परियोजना प्रबन्धक अनिरूद्ध मिश्रा के बैठक मे उपस्थित न होने तथा उनके द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्य में धनराशि उपलब्ध होने तथा उनके गैरमौजूदगी में उपस्थित जे ई द्वारा संतोष जनक उत्तर न देने के कारण परियोजना प्रबन्धक से टेलिफोनिक वार्ता कर उनकी क्लास लगाते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा तथा उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबन्धक बैठक मे स्वयं उपस्थित होगे अपने प्रतिनिधि को नही भेजेगे। जिन-जिन निर्माण कार्याे की धनराशि उपलब्ध है तथा प्रगति कम है वहां मजदूरो की संख्या बढाते हुए कार्य में प्रगति लाया जाये। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिया कि 01 अप्रैल 2020 से जनपद में वे कार्य जो गतिमान है तथा वे कार्य जो पूर्ण होने के बावजूद अभी हैण्ड ओवर नही हुए उसकी सूची तथा पेन ड्राईव में फोटोग्राफ्स उपलब्ध करा दे। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य मे धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्याे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्याे को गुणवत्ता पूर्ण एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने की कार्यवाही की जाये। उन्होने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्याे में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभाग के अधिकारी उसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगंे। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता मुख्य चिकित्साधिकारी जीसी मौर्या, संख्याधिकारी परशुराम, अधिशासी अभियन्ता जल निगम, लोक निर्माण विभाग, सम्बन्धित कार्यदायी संस्था एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एंव कर्मचारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Next: शोक सभा का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.