Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने किया छात्राओं को जागरूक

संवाददाता 11-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां। कोतवाली पुलिस ने नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन हेतु चलाये जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अभियान चला कर छात्राओं को किया। पुलिस द्वारा हेल्पलाइन नम्बरों 112, 1098, 1090, 181, 1076, 108, 102 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी और जागरूक किया।

उपनिरीक्षक संतोष कुमार ने  कि अभियान में बालिकाओं/महिलाओं के साथ हो रहे विभिन्न प्रकार के अपराधों को रोकने, साइबर क्राइम एवं बाल विवाह की रोकथाम, घरेलू हिंसा, बाल श्रम की रोकथाम तथा बालिकाओं/महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अभियान चलाकर लोगाें को संचालित हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1098 चाइल्ड लाइन, 1090 महिला हेल्पलाइन तथा 112 पुलिस सहायता का प्रचार-प्रसार कर आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है। उपनिरीक्षक सेनापति सिंह ने मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, महिला तथा बच्चों के प्रति हिंसा के प्रकार से संबंधित कानूनों एवं प्राविधानों तथा कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूकता और सुरक्षा संबंधी जानकारी छात्राओं को दी गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सरिता जयसवाल, कुमारी संगीता, कुमारी प्रतिभा, दरक्सा बनो, श्रद्धा त्रिपाठी, श्यामसुंदर, कास्टेबल रत्नेश कुमार,बलवन्त सिंह, महिला कास्टेबल मीनू कुमारी, महिला कास्टेबलअंजू कुमारी, महिला कास्टेबललक्ष्मी, महिला कास्टेबल शालनी पाठक, पीसी परमानन्द दुबे, रविकांत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अंतिम संस्कार में शामिल वृद्ध की मौत
Next: पुत्र व बहुओं के खिलाफ बृद्धा ने कोतवाली में दी तहरीर

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.