Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

किसान महाधरना में शामिल होने का किया गया आह्वान

संवाददाता 13-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कंदवा(चन्दौली)। भाकियू भानु के तहसील अध्यक्ष सुमन्त सिंह अन्ना ने रविवार को क्षेत्र के चिरईगांव, दैथा, मुड्डा, चारी, अरंगी आदि गांवों में किसानों से सम्पर्क किया और उनसे सोमवार को जिला मुख्यालय पर होने वाले किसान महा धरना में शामिल होने का आह्वान किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर रहने पर सभी राजनीतिक दलों के एजेण्डे में किसान प्राथमिकता के तौर पर शामिल रहते हैं, लेकिन सत्ता में आते ही उनकी प्राथमिकता बदल जाती है।जिससे आज किसान दुर्व्यस्था के बीच अपने हक और हकूक की लड़ाई लड़ने को विवश हैं। आज जनपद में क्रय केंद्रों की उचित व्यवस्था न होने के कारण किसान अपने खून पसीने की गाढ़ी कमाई औने -पौने मूल्य पर बेंचने को विवश हैं। उचित मूल्य पर खरीद और किसानों की समस्याओं के निदान के लिए किसान भाइयों को महा धरना में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होना होगा।
कहा कि सरकार में किसी भी दल की सरकार रही हो उनके एजेंडे में किसान नहीं रहे हैं। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट आज तक लागू न होना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इस दौरान नागेन्द्र सिंह मंटू, अरुण सिंह, उदय प्रताप सिंह,अजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: त्रैमासिक निरीक्षण में स्वच्छता पर जोर
Next: हार्वेस्टर की चपेट में आने से वृद्धा घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.