Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एडिशनल सीएमओ ने क्षेत्र के चार स्वास्थ्य केंद्रों का जाना हाल

संवाददाता 14-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कंदवा(चन्दौली)। एडिशनल सीएमओ डॉ डी के सिंह ने सोमवार को क्षेत्र के चार स्वास्थ्य केंद्रों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों की जांच पड़ताल कर स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

स्वास्थ्य सम्बन्धित सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के निर्देश पर जिले में सभी सीएचसी और पीएचसी का निरीक्षण किया जा रहा है। उसी निर्देश के क्रम में एडिशनल सीएमओ डॉ डीके सिंह एक बजे नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैयदराजा पहुंचे। जहां सभी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। उन्होंने उपस्थिति पंजिका, ओपीड़ी व अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। उसके बाद वे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी पहुंचे।जहां जांच में सब कुछ ठीक मिला।उसके बाद वे करीब दो बजे संयुक्त चिकित्सालय अमड़ा पहुंचे। जहां प्रभारी डॉ अनमोल जिला ड्यूटी में गई थी। जबकि फार्मासिस्ट देवेंद्र यादव सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। इसके बाद के वे हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर पई पहुंचे। जहां चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद मिले।उन्होंने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों से कहा हर हाल मरीजों को सरकार से उपलब्ध दवाइयां व अन्य सुविधाएं मरीजों को मिलनी चाहिए। इस दौरान रोशन अली, तेज प्रताप भारती, छोटे, ओमप्रकाश चौधरी आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सवारी से भरी टेम्पो खड़ी ट्रक से टकराई, पाँच घायल
Next: विटामिन ए की खुराक पिलाकर सीएमओ ने किया बाल स्वास्थ्य पोषण माह

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.