कंदवा(चन्दौली)। सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राज मार्ग पर मंगलवार को करीब ढाई बजे बरहनी तिराहा के पास बाइक व साइकिल की आमने-सामने की टक्कर में साइकिल सवार नवयुवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे अचेतावस्था में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी पहुंचाया। जहां हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बरहनी निवासी कन्हैया का पुत्र गोपी 18 वर्ष साइकिल से बरहनी गांव में जा रहा था कि बरहनी तिराहे के पास सैयदराजा की ओर जा रहे बाइक से साइकिल की आमने सामने की भिड़ंत हो गई।बाइक के धक्के से साइकिल सवार सिर के बल सड़क पर गिर पड़ा।देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घायल युवक को इलाज के लिए पास में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोट आई थी। वहीं मौका बाइक सवार सैयदराजा की तरफ भागने में सफल रहे।