जमानियां (गाजीपुर) : स्थानीय तहसील के सभागार कक्ष में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी एमपी सिंह पूरे तेवर में दिखे।
खतौनी न दिखाने को लेकर जिलाधिकारी ने देवरिया के लेखपाल अतुल रंजन राय को निलंबित करने का आदेश उपजिलाधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह को दिया।जिलाधिकारी के सख्त तेवर देख अधिकारियों में खलबली मची रही।जिलाधिकारी ने राजस्व संबंधित मामलों का निस्तारण तेजी से करने का निर्देश दिया