Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

567 आवेदन पत्रों में मात्र 26 का हुआ निस्तारण

ब्यूरो 15-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ग़ाज़ीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जमानियॉ में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 93 आवेदन प्राप्त हुए और मौके पर 05 का निस्तारण किया गया।

जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार समाधान दिवस में कुल 567 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 26 आवेदन पत्रो का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 51 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 05 का मौके पर निस्तरण किया। सेवराई तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 24 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया। जखानियॉ तहसील में एसओसी चकबन्दी की अध्यक्षता में 80 आवेदन प्राप्त हुए मौके पर निस्तारण शून्य रहा। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 99 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 114 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 04 का निस्तारण किया गया एवं तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 106 आवेदन प्राप्त जिसमें 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने तहसील दिवस में प्राप्त आवेदनों में ग्राम देवरियॉ के लेखपाल अतुल राय की खतौनी फटी पायी गयी जिसपर जिलाधिकारी ने तत्काल स्पस्टीकरण देने तथा सही जबाब नही देने पर उपजिलाधिकारी को विभागीय कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होने सभी लेखपालो/कानूनगो को निर्देश दिया कि तहसील दिवस पर जितने भी आवदेन प्राप्त हुए है उन्हे मौके पर जाकर तत्काल निस्तारण किया जाय। चकरोड/तालाब/सड़क एवं वरासत एवं शिकायतो पर विषेश ध्यान देते हुए निर्देशित किया कि इस मामले की शिकायते बहुत ज्यादा आती है उन्हे तत्काल निदान किया जाय। अन्यथा मेरे यहा शिकायत की सूचना आने पर सम्बन्धित लेखपाल व कानूनगो के उपर विभागीय कार्यवाही तत्काल की जायेगी। उन्होने सभी तहसीलो को भी निर्देशित किया है कि जनपद मंे चकरोड/तालब/वरासत एवं अतिक्रमण के आवेदन अधिक से अधिक प्राप्त होते रहे है इसे गम्भीरता से लेते हुए उसे तत्काल निर्धारित समयाअवधि में निस्तारण किया जाय। सम्पूर्ण समाधान दिवस मंे प्रोबेशन, बेसिक शिक्षा, डूडा, पुलिस प्रकरण, सप्लाई, अवैध कब्जा, खडन्जा, जमीनी विवाद,चकबन्दी, विद्युत, कृषि, समाज कल्याण, आदि से सम्बन्धित शिकायत पत्र प्राप्त हुए। जिसपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतो का तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण करने को कहा। उन्होने कहा कि कोविड-19 महामारी को दृष्टीगत में रखते हुए मास्क व दो मीटर की दूरी अवश्य बनाये रखे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आग लगने से खड़ी फसल जलकर खाक
Next: पाक्सो एक्ट में वांछित चार अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.