Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

9 दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू

संवाददाता 16-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गहमर(गाजीपुर)। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार गहमर स्टेशन पर बंद हुई ट्रेनों के ठहराव को लेकर ग्रामीणों द्वारा बुधवार की सुबह 10 बजे से 9 दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ साथ जी आर पी, आर पी एफ के जवान मौजूद रहे।

ज्ञात हो कि स्थानीय स्टेशन से कोरोना को आधार बना कर यहा रुकने वाली दो प्रमुख ट्रेनों श्रमजीवी एक्सप्रेस एवं बॉम्बे जनता एक्सप्रेस का ठहराव रेल यात्री परिचालन प्रबंधक दानापुर द्वारा बंद कर दिया गया। बंद हुए ट्रेनों के पुनः ठहराव किये जाने के सम्बंध में ग्रामीणों द्वारा परिचालन प्रबंधक को स्टेशन मास्टर के जरिये पत्रक भेजकर ट्रेनों के ठहराव हेतु मांग की थी साथ ही चेताया भी था कि अगर ठहराव शुरू नही हुआ तो हम आंदोलन को बाध्य होंगे। तय रणनीति के अनुसार आज क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा स्टेशन परिसर के बाहर 9 दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। धरना दे रहे लोगो ने रेल प्रशासन को चेताया कि अगर 9 दिनों के अंदर हमारी मांगो को पूरा नही किया गया तो आगामी 25 तारीख को हम रेलवे ट्रैक को जाम करने को विवश होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी। उक्त अवसर पर सुधीर सिंह, महेंद्र उपाध्याय, दुर्गा चौरसिया, हेम खान, प्रमोद सिंह, हे राम सिंह, आदर्श सिकरवार, अखंड गहमरी, गुडू खान, आनंद सिंह, बलवंत सिंह, ओम नारायण , मनोज, अभिषेक सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से जी आर पी , आर पी एफ, गहमर, नगसर, क्यू आर टी ग़ाज़ीपुर सहित सी ओ जमानिया हितेन्द्र कृष्ण मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बिजली  के खंभे से बाइक टकराई, एक की मौत दूसरा घायल
Next: स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.