Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कृषि बिल के बिरोध मे सपाई गांव गांव मे लगा रहे चौपाल

संवाददाता 19-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। किसान चौपाल के तेरहवाँ दिन शनिवार को रामपुर सलेमपुर गांव में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में स्थानीय गांव निवासी वरिष्ठ किसान व पूर्व प्रधान राम नगीना यादव की अध्यक्षता में किसान गोष्ठी सम्पन्न हुई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर किसानों के विरुद्ध काला कानून बिल पेश किया है जिसे सपा कतई बर्दाश्त नही करेगी। यह सरकार गरीबो का शोषण करके उसकी कमर तोड़ने पर आमादा है और पूंजीपतियों को लाभ पहुचा रही है। यह सरकार भंडारण को मुक्त करके पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है और बिचौलिए को फायदा दे रही है। इस लिए किसानों के समर्थन में सपा सरकार गांव गांव जा कर किसान गोष्ठी के माध्यम से सरकार के कुनीतियों का विरोध कर रही है और किसानों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चल रही है। वही पूर्व मंत्री प्रतीनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि किसानों के हित मे न्यूनतम समर्थन मूल्य तय हो ताकि किसानों का शोषण न हो सके और किसान कारपोरेट घराने का गुलाम न बन सके।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर गांव गांव विरोध जारी रहेगा। । इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतीनिधि दिनेश यादव, पूर्व प्रमुख दया शंकर यादव, मेराज खाँ, प्रधान मन्नू यादव व रामराज विन्द, प्रमोद यादव, सद्दाम खाँ, साद सिद्दीकी, रिशु यादव, सुरेंदर यादव, रामाश्रय यादव, सुनील पाण्डे, बसन्तु विन्द, लक्ष्मण शर्मा, अभिषेक सिंह, हीरा बिन्द, मोहित गुप्ता, रामदेव बिन्द, आनन्द यादव आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश सभासद एसोसिएशन के जिला सदस्य मनोनयन किये  जाने पर हर्ष
Next: स्वेटर पाते ही खिलें बच्चों के चेहरे

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260312-WA0001

बेलसड़ी मोड़ से तीन आरोपी गिरफ्तार, मुकदमे में थे वांछित

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.