Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन ने लोगो के जीते दिल

संवाददाता 19-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गहमर(गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के गोड्सरा गांव में बदरुद्दीन मेमोरियल क्रिकेट क्लब के सौजन्य से चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच शनिवार को खेला गया। खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन ने लोगो का दिल जीत लिया।

गोड्सरा गांव के मैदान पर चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन शनिवार को सेमीफाइनल मैच बारा और दिलदारनगर के बीच शनिवार को खेला गया तथा दूसरा मैच कैथी गोड़सरा और कुर्रा के बीच खेला गया जिसमें बारा ने दिलदारनगर को हरा कर वही कैथी गोड़सरा ने कुर्रा को हरा कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य इम्तियाज़ अंसारी ने इस मैच का उद्घाटन फीता काट कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। लोगो को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल को खेल की भावना के साथ ही खेलना चाहिए। आज के दौर में खेलो में नौजवान अपने खेल में बेहतर प्रदर्शन कर अपने प्रदेश और देश का नाम रौशन कर रहे है। आज का मैच देख कर यह लगा कि अगर ग्रामीण क्षेत्र के नौजवानों को अच्छी ट्रेनिंग दी जाए तो वे भी अपना बड़ा प्रदर्शन कर सकते है। अंपायर की भूमिका में लड्डू खान और इरफान खान रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्वेटर पाते ही खिलें बच्चों के चेहरे
Next: कोई पशु ठण्ड से मरने न पाये-जिलाधिकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260312-WA0001

बेलसड़ी मोड़ से तीन आरोपी गिरफ्तार, मुकदमे में थे वांछित

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.