Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कृषि बिल के विरोध में कांग्रेसियो ने सदर विधायक को सौपा पत्रक

ब्यूरो 20-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कृषि बिल का विरोध करते हुए गाज़ीपुर सदर विधायक संगीता बलवंत के माध्यम से उनके आवास पर मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्रक दिया गया, एवम प्रदर्शन के माध्यम से अनुरोध किया गया कि मोदी सरकार द्वारा काला कृषि बिल जो किसानों और गरीबो के लिए हानिकारक है उसे तत्काल प्रभाव से वापस लेते हुए धरनारत किसान जो इस ठंढ में दिल्ली और देश के तमाम हिस्सो में बिल का विरोध कर रहे हैं उन्हें राहत देने का काम किया जाए ।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया नया कृषि बिल पूरी तरह से किसान विरोधी है, कारपोरेट फार्मिंग कर सरकार की शह पर उद्योपति खेत के मालिक हो जाएगे और किसान अपने ही खेत में मजदूर बनकर रह जाएगा तथा किसान इस व्यवस्था के खिलाफ न्यायालय में अपील भी उनके नहीं कर सकेगा, सरकार धीरे-धीरे एमएसपी खत्म करने की ओर बढ़ रही है, जिससे बाजार में आढ़तियों के साथ पुंजिपतियो का कब्जा हो जाएगा, इसलिए इस काले कानून को वापस होना किसान हित में है।

उसी क्रम में शहर अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि किसान विरोधी यह काला बिल वापस होना किसान और देश हित में है इसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर इस की लड़ाई को उस वक्त तक लड़ते रहेंगे, जब तक ये काला कृषि कानून का बिल वापस नहीं हो जाता।

उक्त प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रवि कांत राय, पीसीसी सदस्य डॉक्टर जनक कुशवाहा, राम नगीना पांडे, चंद्रिका सिंह, राजीव कुमार सिंह , अजय कुमार श्रीवास्तव, लाल साहब यादव, शंटू ज़ैदी, मनीष राय, राजेश गुप्ता, उषा चतुर्वेदी, सतीश उपाध्याय, माधव कृष्ण, शैलेंद्र सिंह, दिव्यांशु पांडे, अनीस अहमद, ओम प्रकाश पांडे, ओम प्रकाश भारद्वाज, विद्याधर पांडे, पप्पू निषाद, इंद्रजीत चौधरी, अनुराग पांडे, रूद्रेश निगम, माँबूब निशा, अशोक कुमार सिंह, शिवमूरत बिंद, पवन श्रीवास्तव, ज्योति यादव, राकेश राय, शिवमूरत बिंद, ओमप्रकाश पासवान, पिंकी सिंह, निर्मला बिंद, गीता देवी, मोहन चौहान, अछैबर बिन्द आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दिव्यांगजनो को सहायक उपकरण में किसी प्रकार की कमी नही आने दी जायेगी- सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त
Next: दो दिवसीय गोपाल राम गहमरी साहित्यकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का हुआ शुभारंभ

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260312-WA0001

बेलसड़ी मोड़ से तीन आरोपी गिरफ्तार, मुकदमे में थे वांछित

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.