Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बैकों मे पुलिस का चला चेकिंग अभियान,लोगों मे हड़कंप

संवाददाता 21-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानिया। स्थानीय कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने सोमवार को अपनी पूरी टीम के साथ क्षेत्र की सभी बैंकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

जिससे कुछ देर के लिए बैंको में हड़कंप मच गया।लेकिन कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने सभ्रांत लोगों को समझाते हुए कहा कि नागरिकों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करना कोतवाली पुलिस द्वारा समय समय पर आकस्मिक निरीक्षण इसी प्रकार चलेगा।कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि नगर के भारतीय स्टेट बैंक,यूनियन बैंक,काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक के साथ सभी बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान पुलिस ने बैंक के बाहर खड़ी बाइकों की भी जानकारी बाइक मालिकों से की उसके बाद उपस्थित खाताधारकों की जांच पड़ताल की।वही कोतवाल ने कहा कि बैंक में अनाधिकृत लोग न रहें इसके लिए यह कार्रवाई की जा रही है। यदि ऐसा कोई अनाधिकृत व्यक्ति पुलिस की नजर में आता है तो उसका इतिहास खंगलाने के साथ ही उक्त के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।लेकिन इस दौरान चेकिंग के समय पुलिस को कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिला।चेकिंग अभियान के दौरान बरिष्ट उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता,कास्टेबल बलवन्त सिंह,रत्नेश कुमार आदि पुलिस कर्मी रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कार्यकर्ताओं ने विधायक का मनाया 53 वां जन्मदिन
Next: सा‍हित्‍यकार सम्‍मेलन हुए देश के 11 साहित्‍यकार सम्‍मानित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260312-WA0001

बेलसड़ी मोड़ से तीन आरोपी गिरफ्तार, मुकदमे में थे वांछित

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.