Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

काग्रेस के जुलूस को पुलिस ने रोका

ब्यूरो 23-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेसी नेताओं का और कार्यकर्ताओं का एक जुलूस किसान नेता एवम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय सांसद व विधायकों के घर पहुंचकर ताली और थाली बजाकर किसान संगठनों के समर्थन में भाजपा की केंद्र सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने हेतु प्रदर्शन करते हुए कार्यालय से निकले, तभी स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक कर जबरदस्ती कार्यालय पर बैठा कर पुलिस छावनी के रूप में तब्दील कर दिया तथा किसान बिल के विरोध में प्रदर्शन नहीं करने दिया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि वर्तमान समय में विपक्ष को अपनी बात भी बोलने नहीं दिया जा रहा है, आम आदमी और किसान परेशान हैं।
पूर्व प्रदेश सचिव व पीसीसी रविकांत राय ने कहा कि वर्तमान सरकार बिल्कुल बहरी हो गयी है, किसी के हित की बात भी नहीं सुन रही है सिर्फ मनमानी कर रही है, सच कहिए तो यूपी सीएम योगी जी इतने डरे हुए हैं कि जनता को हकीकत बताने से घबरा रहे हैं। लगता है कि प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी की स्थिति हो गई है। किसानों की समस्या हल करने की बजाय वर्तमान सरकार किसानों के बात को दबाना चाहती है तथा प्रदेश में अराजकता का बोलबाला है आज सरकार विपक्ष की बातें भी सुनना नहीं चाहती है ।

इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से डॉक्टर जनक कुशवाहा, राजीव कुमार सिंह संटू जैदी अजय कुमार श्रीवास्तव, लाल साहब यादव, उषा चतुर्वेदी, राजेश गुप्ता, राघवेंद्र , सतीश उपाध्याय पूजा सिंह ,रीता जी ,विद्याधर पांडे, पप्पू निषाद, आशुतोष गुप्ता , देवेंद्र सिंह, झुन्ना शर्मा, राहुल कुशवाहा, अयूब खान , राजेंद्र भारती, आदिल, शबीबूल हसन ,टीपू आदि लोग प्रदर्शन में उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कार्यकर्ताओ के साथ बैठक 24 को
Next: निबन्ध प्रतियोगिता में प्रियंका यादव अव्वल,पूनम तिवारी द्वितीय एवं कन्हैया चौरसिया को मिला तृतीय स्थान

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.