Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आग लगने से तीन बच्चों की मौत, मां झुलसी, वाराणसी रेफर

संवाददाता 24-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ज़मानियां। कोतवाली क्षेत्र के लहुआर गांव के पास स्थित ईट भट्ठा परिसर में बनाये गये रिहासी झाेपड़ीयों आज्ञात कारणों से आग लग जाने से तीन मासूम बच्चों कि मौत हो गयी। जबकि माता का इलाज वाराणसी में चल रहा है। इस घटना में पांच लोग बाल बाल बच गये। पुलिस एवं तहसील प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

परिजनों बबलू बनवासी ने बताया कि रात्रि में खाना खाने के बाद पूरा परिवार झाेपड़ी में सोने चले गये और देर रात  करीब 2 बजे अचानक उसकी झाेपड़ी में आग लग गयी। जिस पर वह अपने बच्चों को बचाने कि कोशिश करने लगा लेकिन तब तक आग ने बिकराल रूप ले लिया और पास के दो झाेपड़ी में भी आग लग गयी। जिससे आस पास रह रहे लोग शोर मचाते हुए बाहर निकले और आग पर काबू पाने में जुट गये। घटना में नन्दू का परिवार और धर्मेन्द्र का परिवार बाल बाल बच गया। हॉलाकि झाेपडी जल कर राख हो गयी। आग को कड़ी मसक्कत के बाद किसी तरह से बबलू बनवासी के सभी बच्चों और पत्नी को बाहर निकाला गया। जिसमें से कुमारी पूजा (13)‚ चन्द्रका (7) की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि गंभीर रूप से झुलसे पुत्र डमरू (3) और पत्नी भागरथी देवी (32) को वाराणसी ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान 3 वर्षीय डमरू कि मौत हो गयी। वही पत्नी भागरथी देवी (32) का इलाज चल रहा है। आग लगी कि घटना कि सूचना पर सीओ हितेन्द्र कृष्ण‚ तहसीलदार आलोक कुमार‚ नायब तहसीलदार राकेश कन्नौजिया सहित हल्का लेखपाल ने मौका मुआयना किया। तहसीलदार आलोक कुमार ने बताया कि घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। पीएम रिर्पोट के बाद पिडितो को सरकार कि ओर से हर संभव मद्द दिलाने का प्रयास किया जाएगा। वही कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चंदौली जनपद के दिग्गी गांव से बबलू बनवासी अपने परिवार के साथ लहुआर गांव के ईट भट्ठे पर करीब 3 माह पूर्व काम करने आया था। आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो पाया है। आग लगने से तीन बच्चों कि मौत हो गयी है। घटना में पत्नी भागरथी देवी भी झुलस गयी है। जिसका इलाज वाराणसी में चल रहा है। वर्तमान समय मे जांच चल रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
Next: ‘टीकाकरण निवारक रोग’ को लेकर हुयी कार्यशाला

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260312-WA0001

बेलसड़ी मोड़ से तीन आरोपी गिरफ्तार, मुकदमे में थे वांछित

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.