Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कृषि मेले में किसानों ने अपने फसल सुरक्षा की ली जानकारी

संवाददाता 25-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गहमर(गाजीपुर)। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित कृषि मेले में किसानों ने अपने फसलों की सुरक्षा एवं अधिक उत्पादन करने वाली दवाओं की खरीददारी की।

इस कृषि मेले में किसानों को मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार,पोषक तत्वों,जड़ प्रणाली बढ़ोतरी,तनाव प्रतिरोधक में वृद्धि,प्रकाश संश्लेषण,जल अवशोषण बढ़ोतरी सहित कई अहम बिंदुओं पर जानकारी देने के साथ साथ अफीम, लहसुन, मिर्च, आलू, टमाटर, मटर, केला, दलहन ,तिलहन, अंगूर, संतरा ,कपास सहित बहुत सारे दलहनी फसलों के खेती में पोषक सुपर की उपयोग विधि एवं फसलों पर इस पर होने वाले प्रभाव के बारे में बताया गया। साथ ही दवाओं का अनुशंसित मात्रा में उपयोग करने के बारे में जानकारी दी गई। ठंड के मौसम में आलू की पैदावार किस प्रकार से बढ़ाई जाए और किस प्रकार से स्प्रे किया जाए ताकि कम जगह में अधिक पैदावार हो सके। गेहूं के फसल में गैर जरूरी घासों के खत्म करने वाली दवा के छिड़काव करने के बारे में जानकारी दी गई। आज के समय में किसानों के सबसे बड़ी समस्या पराली को लेकर है । इस समस्या के निदान हेतु केंद्र प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि वेस्ट डी कंपोजर के जरिए पराली को खत्म किया जा सकता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया
Next: नौवीं पुण्यतिथि पर वितरित किया गया कम्बल

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0001

बेलसड़ी मोड़ से तीन आरोपी गिरफ्तार, मुकदमे में थे वांछित

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.