Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सपाइयों ने किया किसान घेरा कार्यक्रम का आयोजन

संवाददाता 25-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर पूरे प्रदेश में शुक्रवार को किसान घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस क्रम में विधान सभा अध्यक्ष अनिल यादव ने अपने गांव बहादुरपुर, सेवराई, फतेपुर, जबुरना, ढेकही, करमहरी,अभईपुर, सराय मुराद अली, कसेरा आदि गांवों में किसानों के बीच जाकर किसान घेरा कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

इस दौरान अनिल यादव ने किसानो से वार्ता करते हुवे कहा कि किसान की बात किसान के चौपाल होनी चाहिए न कि बन्द कोठरी में।भाजपा सरकार काले काननू को लागू करके किसानो के साथ कुठाराघात कर रही है और सीधे सीधे उधोगपति के हाथों को मजबूत करना चाह रही है। जिसे कभी बर्दास्त नही किया जायेगा। भारत कृषि प्रधान देश है और आज किसान हताश उदास हो गया है। उसके धान को लेने वाला कोई नही है। कुछ किसानों का धान खरीद कर सिर्फ खाना पूर्ति किया जा रहा है। वही पूर्व ब्लाक प्रमुख दया शंकर यादव ने कहा कि किसानों के साथ बीजेपी राज में सबसे ज्यादा अन्याय हुआ है। किसानों की धान को न खरीद कर उसकी फसल को कम दामो मे बेचने हेतु बाध्य किया जा रहा है। इसलिए आप जागो और इस काले काननू को रद्द करने का समर्थन करो। ऐसे में किसानों के संघर्ष में हम उनके साथ हैं। इस दौरान किसान घेरा कार्यक्रम में मुख्यरूप से ब्लाक अध्यक्ष रजनीश यादव, वरिष्ठ सपा नेता प्रदीप यादव, नगर अध्यक्ष इमरान खाँ उर्फ सद्दाम, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अम्बरीष यादव, मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव, रामचीज यादव, रजनीकांत यादव, अभिषेक सिंह, सुनील पाण्डे, टुन्ना यादव, राजू यादव, मिश्री पासी आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: टीवी के माध्यम से किसानों को दिखाया गया, पीएम नरेंद्र मोदी के संदेश
Next: सेंटा क्लॉज बन बच्चों ने भेंट किये उपहार व सादगी से मनाया जन्मदिन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260312-WA0001

बेलसड़ी मोड़ से तीन आरोपी गिरफ्तार, मुकदमे में थे वांछित

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.