Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नौवीं पुण्यतिथि पर वितरित किया गया कम्बल

संवाददाता 26-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गहमर(गाजीपुर)। गहमर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय रणजीत सिंह की नौवीं पुण्यतिथि गरीबो के बीच कम्बल का वितरित कर मनाई गई। कड़ाके की सर्दी में कम्बल पाते ही लोगो के चेहरे पर एक मुस्कान देखने लायक थी।

शनिवार की सुबह स्टेशन रोड स्थित रघुनाथ सिंह के आवासीय परिसर में गहमर इंटर कालेज के पूर्व प्रबंधक एवं वरिष्ठ समाजसेवी रहे स्व.रणजीत सिंह की नौंवी पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. रणजीत सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात दो मिनट का मौन धारण कर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। तदोपरांत उनके  ज्येष्ठ सुपुत्र एवं हे राम सिंह ने गांव के चिन्हित इक्यावन गरीब,असहायों को कम्बल वितरित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने ने कहा कि ठण्ड की रात कैसे गुजरती है किसी गरीब के दिल से पूछिए जिसके पास ओढ़ने बिछाने तो दूर पहनने के लिए गर्म कपड़े नही होते । ऐसे में इन्हें अगर गर्म कपड़े मिल जाते है तो इससे बड़ा पुनीत कार्य और कुछ भी नही हो सकता। मैं अपील करूँगा की सामर्थ्यवान लोग इस तरह के नेक कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उक्त अवसर पर मनोज सिंह, राजदेव सिंह, शशि सिंह, उमेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, सुरेन्द्र उपाध्याय, पुरुषोत्तम सिंह, अशोक उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कृषि मेले में किसानों ने अपने फसल सुरक्षा की ली जानकारी
Next: खेलकूद प्रतियोगिता का विधायक ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.