Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कांग्रेसियों ने मनाया 136 वां स्थापना दिवस

संवाददाता 30-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। तहसील मुख्यालय के पास स्थित रामलीला मैदान पर बुधवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस सप्ताह मनाया और किसान बिल के विरोध में जूलूस निकाल कर नगर पालिका स्थित महात्मा गांधी कि प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इस दौरान सरकार विरोधी जम कर नारे लगाये गये और किसान विरोधी कानून का जम कर विरोध किया गया।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष नसीम अख्तार के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने रामलीला मंच के पास कांग्रेस पार्टी का झंडा फहरा कर 136 वां स्थापना दिवस मनाया। जिसके बाद पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण करते हुए नगर पालिका स्थित राष्ट्र पिता महात्मा गांधी कि प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर पुष्प अर्पित किया। भ्रमण के दौरान कांग्रेसियों ने किसान विरोधी कानून के खिलाफ जम कर नारे बाजी की। पूर्व नगर अध्यक्ष मिनहार खां ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ सरकार बनाने वाली भाजपा अनदाता किसानों को सड़क पर तड़प कर मरने के लिये मजबूर कर दिया है। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि सरकार तानाशाह के रूप में कार्य कर रही है और देश कि आवाम पर लगातार जुल्म पर जुल्म करती जा रही है। किसानों की मांग को पूरा करने के वजाए भूखों मरने के लिये छोड़ दिया। नगर अध्यक्ष सैय्यद फैजान सहित अन्य पार्टी के पदाधिकारियों ने जम कर भाजपा को कोसा और कहा कि सरकार लोकतंत्र का हनन करने पे उतारू है और तानाशाह सरकार ने जनरल डायर की सरकार को दिलों दिमांग में ताजा कर दिया है। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टी से पुलिस बल मौजूद रही। इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोस्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष फरीद गाजी‚ नाजीर राईनी‚ श्यामनरायण कुशवाहा‚ राजेन्द्र यादव‚ शशीकांत श्रीवास्तव‚ खुर्शीद सिद्दीकी‚ तसव्वर अंसारी‚ मनोज कुशवाहा‚ हृदय नरायण पाण्डेय‚ अहमद शमशाद‚ जावेद अहमद खां‚ युसुफ कराटा‚ भुल्लन तिवारी , युसूफ सलमानी, मनोज कुमार कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एस एस देव पब्लिक स्कूल को मिला बेस्ट स्कूल प्रमोटिंग कल्चर एक्टिविटी का प्रमाण पत्र
Next: पांच युवक एवं महिला मंगल दलो को प्रोत्साहन स्वरूप खेलकूद सामग्री का हुआ वितरण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.