Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

समाजसेवी ने जरूरतमंदो को बाटा निःशुल्क कंबल

संवाददाता 30-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानिया। तहसील क्षेत्र के गरूआ मकसूदपुर में गांव के युवा समाजसेवी सोनू यादव ने बुधवार को ठंठ को देखते हुए करीब एक हजार कंबल का वितरण जरूतमंद‚ गरीब असहाय लोगों को किया। कंबल पा कर गरीब असहाय और जरूरतमंदों के चेहरे खुशी से खील उठे।

युवा समाजसेवी सोनू यादव विगत कई वर्षों से समाज के कमजोर‚ गरीब असहाय लोगों कि मदद करते रहे है। क्षेत्र में ठंठ की वजह से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए उन्होंने इस बार क्षेत्र के करीब असहाय‚ जरूरतमंदों को एक हजार कम्बल बांटने का निर्णय लिया और मंगलवार से लगातार वे कंबल का वितरण कर रहे है। समाज सेवी सोनू यादव ने कहा कि गरीब और कमजोर तबके के लोगों की मदद करना बहुत ही पुण्य का कार्य है। हम सबको मिलकर समाज के ऐसे लोगों का सहयोग करना चाहिए और अपनी भागीदारी से इन्हें कष्ट से निजाद दिलाना चाहिए। कहा कि ठंड के बढने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा ठंड की मार गरीब तबके लोगों को पर पड़ती हैं। जिस कारण से पीपरा‚ गरूआ‚ मकसूदपुर गांव में जा कर ऐसे लोगों को चिन्हित कर एक हजार कंबल का वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। कहा कि गांव को आगे बढाने में गांव के लोगों का सहयोग जरूरी है और इनकी सहयोग से ही मैं समाज में कुछ बेहतर करने की कोशिश करता रहता है। इस अवसर पर रामबली यादव‚ सरदार यादव‚ गुड्डु यादव‚ सुभाष यादव‚ सुखखु राम‚ अनिल राम‚ जयप्रकाश राम‚ बृजेश‚ उमेश चौधरी‚ ओम प्रकाश शर्मा‚ राम निवास आदि लोग मौैजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस ने ट्रैक्टर चोर को पकड़ा,भेजा जेल
Next: नव निर्मित कांफ्रेंसिंग हाल एवं पुस्तकालय भवन का किया उद्घाटन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.