Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जमानियां मे एक जनवरी से सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन का होगा ठहराव

संवाददाता 30-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां । पूर्व मध्य रेल खंड के जमानियां रेलवे स्टेशन पर आगामी 1 जनवरी से इस्लामपुर नई दिल्ली सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन का होगा ठहराव।

पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर जोन द्वारा 28 दिसंबर की शाम जारी पत्र के अनुसार रेलवे ने लंबी दूरी के यात्रियों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगामी एक जनवरी वर्ष 2021 से इस्लामपुर से नई दिल्ली के लिए ट्रेन नं 02871 इस्लामपुर नई दिल्ली सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन इस्लामपुर से अपरान्ह 3 बज कर 32 मिनट पर खुलेगी जो पटना, बक्सर, दिलदारनगर होते हुए जमानियां स्टेशन पर रात 8 बज कर 14 मिनट पर रुकेगी। वहीं नई दिल्ली से इस्लामपुर के लिए ट्रेन नं 02872 आगामी 2 जनवरी वर्ष 2021 को रात्रि 9 बज कर 5 मिनट पर खुलेगी और कानपुर, डीडीयू होते हुए जमानियां स्टेशन पर प्रातः 9 बज कर 55 मिनट पर आयेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद अपने अगले गंतव्य के लिये रवाना होगी। गौरतलब हो कि 22 कोच के साथ आरक्षित सीटों वाला इस सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रतिदिन नई दिल्ली के लिए 1 अप्रैल तक और इस्लामपुर तक के लिए 2 अप्रैल तक किया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नव निर्मित कांफ्रेंसिंग हाल एवं पुस्तकालय भवन का किया उद्घाटन
Next: एस एस देव पब्लिक स्कूल को मिला बेस्ट स्कूल प्रमोटिंग कल्चर एक्टिविटी का प्रमाण पत्र

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.