Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर लगाईं न्याय की गुहार

संवाददाता 31-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ज़मानियां। स्टेशन बाजार निवासी पीड़ित अलाउद्दीन पुत्र रहमान, इस्लाम पुत्र मु0 नूर,जावेद पुत्र अहमद नूर ने नायब तहसीलदार के उत्पीड़न से आजिज आकर तथा अपनी खुद की जमीन को बचाने के लिये मुख्यमंत्री उ0 प्र0 लखनऊ को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगायी।

पीड़ितों ने बताया कि नायब तहसीलदार बेलगाम होकर गाली गलौज करने पर जहां उतारू हैं। वही जबरिया दबाव बनाकर खुद की भूमि से आटा चक्की, लोहे-पारिया का दुकान तथा अपना सब रिहायशी सामान हटाकर जल्द से जल्द जमीन को खाली करने की हिदायत देते हुए युल्डोजर चलवाकर सभी सब सामान को नष्ट करा देने की धमकी दिया। पीड़ित व्यक्तियों ने कहा कि नायब तहसीलदार एक दबंग व्यक्ति से मोटी कमाई करने के लिये तथा मेरे ही निजी जमीन पर कब्जा दिलाने के लिये बुधवार को रेलवे स्टेशन मौजा बरुईन पहुंचकर पहले बेलगाम होकर गाली गलौज के साथ भूमि खाली करने व मुकदमा करने की धमकी दिया। जब इसकी शिकायत एसडीएम कार्यालय पहुंचकर किया गया। तो उलटे मुकदमा करने की धमकी देते हुए कार्यालय से भगा दिया गया। क्या मुसलमान इस देश का नही, कोई भी अधिकारी आकर जमीन को खाली कराने बुलडोजर चलवाने व मुकदमा करने की सरेआम धमकी दे उत्पीड़न किया जा रहा है। लोगों ने कहा कि ऐसे तानाशाह और एकतरफा कार्यवाई करने वाले अधिकारियों से छुटकारा नही मिला। तो परिवार के सदस्यों के साथ जान देने को मजबूर हो जायेंगे है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अवैध चिन्हित भट्ठो पर होगी कार्यवाई
Next: बैठका से मोटर साइकिल चोरी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.