Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आम आदमी पार्टी की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 01-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210101-WA0012~2

गाजीपुर। नव वर्ष के शुभ अवसर पर आम आदमी पार्टी की बैठक नई सब्जी मंडी में हुई।

पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि हम राजनीति करने नहीं बदलने आए हैं। हम जाति और धर्म पर नहीं स्कूल और शिक्षा पर बात करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में जो काम किए हैं उसका डंका पूरी दुनिया में बज रहा है चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो ,स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो महिला सुरक्षा के क्षेत्र, में हो बिजली पानी या आम आदमी की बुनियादी जरूरतों के मामले में हो। यही वजह है कि दिल्ली वाले हर बार अरविंद केजरीवाल को बतौर मुख्यमंत्री चुनते हैं। जबसे अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है भाजपा के नेता एवं मंत्री उन पर टूट पड़े हैं। वह दिल्ली गवर्नेंस मॉडल और यूपी गवर्नेंस मॉडल की तुलना कर रहे हैं। भाजपा के एक मंत्री ने दिल्ली विकास मॉडल और यूपी विकास मॉडल पर बहस करने की खुली चुनौती दिया, तो दिल्ली के शिक्षा मंत्री और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने उस चुनौती को स्वीकार किया और लखनऊ आए लेकिन भाजपा के मंत्री नदारद हो गए। यही नहीं जब मनीष सिसोदिया उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों को देखने के लिए निकले तो प्रशासन ने उन्हें रोकना शुरू कर दिया। विकास और अच्छे काम दिखाने के लिए होते हैं छुपाने के लिए नहीं। इस मौके पर एडवोकेट राजेंद्र नाथ श्रीवास्तव, जावेद अहमद, शिवम कुशवाहा, नंदलाल प्रसाद गुप्ता, मोनू गुप्ता, वसीम अहमद, जोखन यादव, कन्हैया आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: टीबी उन्मूलन के लिए दिया गया ट्रिपल ए को प्रशिक्षण
Next: तहसील के सामने स्ट्रीट लाइट का भूमिगत विद्युत तार हादसे को दे रहा निमंत्रण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.