Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

“नेकी की दीवार” स्टाल से वितरित हुए 500 वस्त्र व जूते

ब्यूरो 02-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210102-WA0004

गाजीपुर। स्थानीय नगर के प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी के नेतृत्व में कचहरी रोड, एस0पी0आफिस के बगल में ‘‘नेकी की दीवार‘‘ के नाम से स्टाल लगाया गया। जिसमें जरूरतमंदों को गर्म कपड़े, शाल, स्वेटर, कम्बल, जूते, मोफलर आदि निःशुल्क वितरीत किया गया।

श्री सिंह ने बताया कि हर साल की भाॅति इस साल भी नगर की जनता से यह अपील किया गया कि जो गर्म कपड़े, जूते इत्यादि उनके उपयोग में घरों में नही आ रहे है वह हर वो जरूरत का सामान स्टाल पर देने की कृपा करें जिससे इस भीषण ठण्ड में जरूरतमंदों में वितरीत किया जा सके तथा गरीब असहायों को इस ठण्ड के मौसम में राहत मिल सके। उन्होनें बताया कि करीब-करीब 500 वस्त्र, जूते, कपड़े इत्यादि आज ‘‘नेकी की दीवार‘‘ के स्टाल से वितरीत किये गये। आगे भी यह कार्यक्रम 04, 05, 06 जनवरी 2021 को कचहरी रोड पर चलता रहेगा। उन्होनें ने नगर की जनता से अपील भी किया कि जो सामान लोगों के घरों में उनके जरूरत से ज्यादा हो वह स्टाल पर देने की कृपा करें जिससे गरीब असहायों की मदद की जा सके।
आज की ‘‘नेकी की दीवार‘‘ के कार्यक्रम में इमरान अंसारी, विशाल खरवार, रवि पाल, मनीष पाण्डेय, शुभम श्रीवास्तव, जैद सिद्धीकी, इन्दीवर वर्मा, अरविन्द, अजय, प्रदीप आदि लोग उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सक्रिय टीबी रोगी खोज(एसीएफ़)अभियान’ का हुआ शुभारंभ
Next: 3 पेटी देशी शराब व दो मोटर साइकिल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.