Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शानदार स्पोर्टिंग क्लब ने प्रतियोगिता जीता

विशेष संवाददाता 03-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210102-WA0012.jpg

जमानियां।  नगर के दुरहिया मोहल्ला स्थित कर्बला मैदान में शनिवार को जमानियां फिटनेस क्लब द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। जिसमें शानदार स्पोटिंग क्लब कि टीम ने प्रतियोगिता में जीत हासिल की। 

प्रतियोगिता का फाइनल मैच परशुराम स्पोटिंग क्लब और शानदार स्पोटिंग क्लब के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार स्पोटिंग क्लब कि टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 145 रन बनाये। जबकि जवाबी पाली में खेलने उतरी परशुराम स्पोटिंग क्लब कि टीम 139 रन मे ही सिमट कर रह गयी। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एजाज अहमद ने विजेता और उप विजेता को ट्रोफ्री देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच जैद खान औन मैन ऑफ द सीरिज़ बाबा परशुराम स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ी आनंद यादव को दिया गया। मुख्य अतिथि  पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी क्रिकेट को सबसे ज्यादा पसंद करती है। इस खेल से शारीरिक विकास तो होता ही है साथ ही यह युवाओं के अंदर छिपी  प्रतिभा को भी निखारने का काम करता है। खिलाड़ी के अंदर प्रतिभा है और खेलने का जुनून तो वह क्षेत्र या प्रदेश ही नही बल्कि राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपना और क्षेत्र कि पहचान बना सकता है। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि  एजाज अहमद‚ मेराज खां‚ रजनीकांत यादव‚ साद सिद्दीकी‚ काजिम राजा, शाहनवाज खान, साद सिद्दीकी‚ सोनू शाह‚ तिरंदर‚ मोहम्मद नईम‚ मोहम्मद कलीम‚ शमशेर अली‚ मोहम्मद अनवार शाह‚ आसिफ खान, नौशाद शाह, शमशाद शाह, मेराज खान, आलम फैसल खान, सोनू खान आदि लोग उपस्थित रहे। अंपायर कि भूमिका फैसल खान‚ सेानू खा और कमेंट्री मोहम्मद डॉ नियाज एवं अफजल ने निभाई। 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस विभाग के विरुद्ध भाजपाईओं ने दिया धरना
Next: जनपद के छह स्थानों पर होगा कोविड-19 वैक्सीनेशन का ड्राई रन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.