Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

निर्माणधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 06-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210106-WA0015

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में बुुधवार को राइफल क्लब सभागार में 50 लाख से ऊपर की निर्माणधीन परियोजना मुख्यमंत्री की घोषणा से आच्छादित परियोजना एवं क्रिटिकल गैप्त से सम्बन्धित निर्माणधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने आवास विकास, उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0 वाराणसी-2, राजकीय निर्माण निगम बलिया, वाराणसी, भदोही, सी एन डी एस जल निगम गाजीपुर, जौनपुर, लोक निर्माण विभाग, यू पी सिडको, प्रोजेक्ट कार्पोरेशन वाराणसी, आजमगढ़, सी0एल0डी0एफ गाजीपुर,उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड आजमगंढ़ इकाई, ग्रामीण अभियन्त्ररण विकास उत्तर प्रदेश, नगर पंचायत सादात गाजीपुर कार्यदायी संस्थाओ द्वारा कराये जा रहे कार्यो की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने जल निमगम द्वारा अमृत पेयजल योजना के अन्तर्गत 75 ग्रामो में कार्य किये जा रहे है। जिसमें प्रगति अंसतोष जनक होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि गुणवत्तापूर्ण कार्य में तेजी लायी जाय। राजकीय निर्माण निगम बलिया को निर्देशित किया गया कि जिला अस्पताल, बन रहे आवासीय भवन को तेजी लोने को कहा। आवास विकास परिषद द्वारा कराये जा रहे कांशी राम शहरी आवास योजना के तहत जो कार्य अधूरे है उन्हे जल्द से जल्द पूरा कराने को कहा। अग्नी शमन सैदपुर, मो0बाद में धनराशि उपलब्ध
होने के बावजूद भी कार्य मे कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। जिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन ट्रामा सेन्टर को इस माह के अन्त तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त तहसील सेवराई/कासिमाबाद में आवासीय भवन निर्माण कार्य में तेजी लायी जाय। जिन-जिन निर्माण कार्याे की धनराशि उपलब्ध है तथा प्रगति कम है वहां मजदूरो की संख्या बढाते हुए कार्य में प्रगति लाया जाये। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधूरे परियोजनाओ को जो जनपद में संचालित है वे कार्य में तेजी लाया जाय, तथा वे कार्य जो पूर्ण होने के बावजूद अभी हैण्ड ओवर.नही हुए उसकी सूची तथा पेन ड्राईव में फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराते हुए उसकी जॉच कराते हुए हैण्डओवर की प्रक्रिया में लायी जाय। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य मे धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्याे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्याे को गुणवत्ता पूर्ण एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने की कार्यवाही की जाये। उन्होने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्याे में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभाग के अधिकारी उसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगें। बेठक मे मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, संख्याधिकारी नीरज श्रीवास्तव, अपर संख्याधिकारी परशुराम, अधिशासी अभियन्ता जल निगम, लोक निर्माण विभाग, सम्बन्धित कार्यदायी संस्था एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एंव कर्मचारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निष्प्रयोज्य सरकारी भवनों को चिन्हित कर निस्तारण करने का डीएम ने दिया निर्देश
Next: जनपद के 19 केन्द्रों पर पुनः होगा ड्राई रन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.