Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मेरीट के आधार पर 22 की सूची तैयार

ब्यूरो 07-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
मेरीट के आधार पर 22 की सूची तैयार

जमानियां। भारत सरकार की राष्ट्रीय गोकुल मिशन अंतर्गत प्रदेश में कृत्रिम गर्भाधान आच्छादन बढाने हेतु स्वरोजगार मैत्री का चयन प्रक्रिया बुधवार को नगर स्थित पशु चिकित्सालय में किया गया। जिसमें कुल 25 आवेदन के सापेक्ष 22 कि मेरिट बनायी गयी। जिसे जिला के पांच सदस्य चयन समिति को प्रेषित किया जाएगा।

प्रभारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संतोष कुमार ने बताया कि तहसील अंतर्गत प्रत्येक न्याय पंचायत में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की सहायता से नवयुवकों ⁄ नवयुवतियों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 45 स्वरोजगार मैत्री का चयन होना है। जिसमें से 35 सामान्य‚ 8 अनुसूचित जाति एवं 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। बुधवार को विकास खंड के कुल आवेदन 25 के सापेक्ष 22 कि मेरीट बनायी गयी है। जिसमें से तीन का आवेदन निरस्त किया गया। जिनकी आयु 18 से कम अथवा 40 से अधिक थी। उन्होंने बताया कि मेरीट बनाने के दौरान समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र‚ जाति‚ शपथ पत्र आदि आवेदनकर्ताओं की देख्रा गया और उसकी जांच की गयी। मेरीट के आधार पर  तैयार सूची को उपजिलाधिकारी के माध्यम से जनपद के  पांच सदस्य चयन समिति जिसके अध्यक्ष मुख्य पशु चिकित्साधिकारी है को प्रेषित की जाएगी। जहां पुनः मेरीट बनेगी और उसके आधार पर चयन होगा। बताया कि मेरीट में विकास खंड के ओम प्रकाश सिंह यादव‚ राम प्रकाश सिंह‚ कृष्ण देव सिंह यादव को क्रमशः पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर डॉ सुभाष कुमार‚ अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित आवेदनकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 11 जनवरी से पटना कोटा स्पेशल ट्रेन का होगा ठहराव
Next: आप ने सौपा पत्रक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.