Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चौकी इंचार्ज को माला पहना कर दी गयी विदाई

ब्यूरो 11-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
0 (2)

जमानियां। स्थानीय कोतवाली परिसर में आयोजित विदाई समारोह में स्टेशन बाजार चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पांडेय को फूल-माला पहनाकर विदाई दी गई।क्षेत्र के लोगों ने उनसे जुड़े संस्मरण को याद किया और उनके सुखद भविष्य की कामना की।

भाजपा नेता रमाशंकर उपाध्याय ने कहा कि पुलिस महकमे की आमजन में अच्छी छवि बनाने में अनिल पांडेय ने अपने कार्यों से महत्ती भूमिका निभाया। 13 महीने के कार्यकाल और खासकर कोरोना काल में उनके द्वारा समाजहित में बहुत ही संवेदनशील और समर्पित भाव से कार्य किया। हिंदू पीजी के कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष व अधिवक्ता वकील अहमद ने कहा अत्यधिक कार्य के दबाव के बीच काम करते हुए समाज में अच्छी छवि बनाना बहुत मायने रखता है। अनिल पांडेय जी के कार्यों से समाज में उनकी जो पहचान बनी वह साबित करती है कि यदि समाज के हित में समर्पित भाव से निरपेक्ष रहकर कार्य किया जाए तो समाज वैसे अधिकारियों को सिर-माथे पर रखने में संकोच नहीं करता। भाजपा नेता अरविंद सिंह ने कहा कि अपराधियों के प्रति सख्त और सभ्य नागरिकों को सम्मान देते हुए पुलिस महकमे के दायित्यों का निर्वहन करते रहे। अनिल पांडेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।इससे पूर्व स्टेशन बाजार चौकी पर कार्यरत पुलिसकर्मियों ने अनिल पांडेय का माल्यार्पण कर उनको विदाई दिया। मौके पर नायब तहसीलदार राकेश कन्नौजिया,रेवतीपुर थाना प्रभारी कमलेश पाल, उपनिरीक्षक मंशा राम गुप्ता, रविन्द्र राय संतोष मौर्य, विनोद यादव जाहिदसहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 12 से 18 जनवरी तक आयोजित होगें खेल कार्यक्रम
Next: निःशुल्क सुन्दर कांड पुस्तक का वितरण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.